Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल: – आसनसोल साउथ पीपी क्षेत्र के कुमारपुर स्थित मनोज सिनेमा हॉल के पास से पुलिस ने स्कूटी से 10 किलो गांजा जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और डीडी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में जाल बिछाया। मनोज सिनेमा हॉल के पास स्कूटी से जा रहे दो संदिग्धों को एक बैग के साथ रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास 10 किलो गांजा बरामद हुआ।दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला है कि नशीला पदार्थ आसनसोल से बाहर सप्लाई किया जाना था। गिरफ्तार आरोपियों के तार किसी बड़े तस्कर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी। हाल के दिनों में आसनसोल और उसके आसपास गांजा एवं नशीले पदार्थों की तस्करी केकई मामले सामने आये हैं। कुछ दिनों पहले ही करीब एक क्विंटल गांजा समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया गया था। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation आसनसोल के रवीन्द्र भवन में शुक्रवार से दो दिवसीय “आसनसोल संगीत उत्सव” शुरू हुआ। आसनसोल : भू माफिया मस्त, प्रशासन पस्त : कांग्रेसमेयर को कांग्रेस ने दिया लिस्ट, की कार्रवाई की मांग