Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल रिकी बाल्मीकि:– आसनसोल के पोलो मैदान में स्वनिर्भर गोष्ठी विभाग द्वारा पश्चिम बर्दवान जिले के सबला मेले का उद्घाटन किया गया। यह मेला 6 फरवरी तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक जिला शासक एस पोन्नाबलम आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी के अलावा विभिन्न विशिष्ट लोग उपस्थित थेष अतिथियों द्वारा यहां दीप प्रज्वलित कर मेले की शुरुआत की गई।इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रयास किया है । इसलिए स्वनिर्भर गोष्ठी पर इतना जोर दिया जा रहा है । उनके द्वारा जो चीज बनाई जाती हैं उनको लेकर जाती है सबला मेले का आयोजन किया जाता है जहां पर यह महिलाएं उनके द्वारा बनाई गई चीजों के स्टाल लगाती हैं। उन्होंने कहा कि इस मेले में भी स्वनिर्भर गोष्ठी की महिलाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं और 6 फरवरी तक यह मेला चलेगा। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्षद गुलाम सरवर का निधन দিল্লি থেকে এলো দেহ / চোখের জলে বিএসএফ জওয়ানকে শেষ বিদায় জানালো আসানসোলের ডামরা