Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल:-Asansol Club में 12 जुलाई को होगा आयोजन, एंट्री फ्री; शॉपिंग, फूड, गेम्स और फन एक्टिविटी का मिलेगा पूरा आनंदआसनसोल, 2 जुलाई 2026। सावन, रक्षाबंधन और तीज जैसे प्रमुख त्योहारों के उत्सव को एक साथ मनाने के लिए आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा इस वर्ष भव्य ‘Sawan Mela 2026 – Lifestyle Exhibition cum Sale’ का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला इस बार ‘राखी एंड तीज स्पेशल’ थीम पर आधारित होगा।यह आयोजन रविवार, 12 जुलाई 2026 को Asansol Club Ltd. में सुबह 10:30 बजे से रात 8:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस मेले में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और आगंतुकों को फ्री लकी कूपन भी दिया जाएगा।मेले में महिलाओं और परिवारों के मनोरंजन व खरीदारी के लिए कई आकर्षण शामिल किए गए हैं। फैशन और लाइफस्टाइल स्टॉल्स में ट्रेंडी कपड़े, ज्वेलरी, सजावटी सामान और विभिन्न लाइफस्टाइल उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा फूड कोर्ट में सावन स्पेशल चाट, मिठाइयाँ और अनेक प्रकार के स्नैक्स भी होंगे।बच्चों और युवाओं के लिए विशेष गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ड्राइंग, मंडला आर्ट और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता शामिल है। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। साथ ही लकी ड्रॉ के माध्यम से शॉपिंग करने वालों को इनाम जीतने का अवसर भी मिलेगा।आयोजकों के अनुसार, इस मेले का उद्देश्य केवल खरीदारी नहीं बल्कि सावन, तीज और राखी के त्योहारों की पारिवारिक और सांस्कृतिक भावना को एक साथ मिलकर उत्सव के रूप में मनाना है।इस कार्यक्रम में ZORII Lab Grown Diamonds विशेष प्रायोजक के रूप में शामिल है।समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस आयोजन में शामिल होकर “Shop • Eat • Play • Enjoy” के साथ एक यादगार उत्सव का अनुभव करें। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation शौकत मोल्ला के बेटे इमरान मोल्ला के कथित ‘अरण्य के कूले’ कैफे पर बुलडोजर कार्रवाई, ध्वस्तीकरण शुरू