Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :– आसनसोल नगर निगम में मेयर विधान उपाध्याय के चैंबर में आज निगम के सभी सफाई कर्मचारियों के साथ एक बैठक हुई । आपको बता दें कि सफाई कर्मचारियों ने कुछ दिनों पहले अपने वेतन वृद्धि को लेकर मेयर से मुलाकात की थी। मेयर ने 15 दिनों का समय लिया था। आज उसको लेकर मेयर के चैंबर में बैठक हुई जहां सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के अलावा चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी डेप्युटी मेयर अभिजीत घटक कमिश्नर राजू मिश्रा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक से यह फैसला लिया गया कि अबसे सफाई कर्मियों को रोजाना 357 रुपए करके वेतन मिलेगा उनके लिए परिचय पत्र की व्यवस्था की जाएगी यूनिफॉर्म दिया जाएगा और अगर किसी सफाई कर्मचारी की उम्र 60 साल से ऊपर हो गई है तो उसके परिवार के एक सदस्य को उसके जगह पर नौकरी दी जाएगी सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी बैठक हुई और सभी मामलों का हल निकाल लिया गया और सफाई कर्मचारियों की सभी मांगों को मान लिया गया। सफाई कर्मचारी भी बेहद खुश हैं उन्होंने बताया कि जिस तरह से मेयर ने उनकी मांगे मानी है उनका वेतन बढ़ा है परिचय पत्र की मांग यूनिफॉर्म की मांग मान ली गई है पीएफ ₹50 करके कटेगा और दिहाड़ी 357 रुपए कर दिया गया है इससे सफाई कर्मचारी बहुत खुश हैं Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation पश्चिम जिले के आसनसोल की सिंचन स्निग्ध अधिकारी ने यूपीएससी की भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा में बंगाल का नाम रोशन किया। आसनसोल नगर निगम के 43 नंबर वार्ड अंतर्गत आश्रम मोड़ इलाके में स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया