Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल :– आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड अंतर्गत मुर्गसोल के कर्मी छठ घाट श्री श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आरंभ हुआ । इस अवसर पर एक कलश यात्रा निकाली गई । जिसमें गाजे बाजे के साथ 41 नंबर वार्ड के पार्षद जीतू सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। आपको बता दें कि इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आगामी दो दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा।कल यानि 21 तारीख को वेदी पूजन और अधिवास का आयोजन किया जाएगा साथ ही 22 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा रुद्राभिषेक हवन तथा महाकुंभ के पवित्र जल से जलाभिषेक किया जाएगा । 22 तारीख को दोपहर में भंडारा तथा शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।इस संदर्भ में जीतू सिंह ने बताया कि आज शिवलिंग स्थापना प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत हुई। उन्होंने बताया कि आज कलश यात्रा निकाली गई। इस आयोजन में 41 नंबर वार्ड के सभी लोगों का योगदान रहा। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर रोड के नीमताल स्थित आधे दर्जन दुकानों में गुरुवार देर रात को आग लगने से अफरा तफरी मच गई सृष्टिनगर वीमेंस ने जेनेक्स को पीट, हिसाब किया बराबर