0Shares

पब्लिक न्यूज आसनसोल:– आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत बीएनआर मोड पर आज दोपहर आल बंगाल प्रायमरी टीचर्स एसोसिएशन की तरफ से जिन 26 000 शिक्षकों की नियुक्तियों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किया गया था उस फैसले को लेकर एक पथसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां संगठन के पश्चिम बर्धमान की सेक्रेटरी मधुमिता चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थीं। इनके अलावा संगठन की तरफ से और भी कई सदस्य यहां मौजूद थे इन्होंने योग्य शिक्षकों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज की कड़ी निंदा की उनका कहना था कि जब योग्य शिक्षक अपनी जायज मांगों को लेकर कस्बा के डीआई कार्यालय में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तब उन पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया उन्होंने कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए कम है मधुमिता चौधरी ने कहा की विभिन्न अदालतीं द्वारा राज्य सरकार को पर्याप्त समय दिया गया था ताकि वह योग्य और अयोग्य शिक्षकों की अलग-अलग सूची अदालत में पेश करें लेकिन सरकार द्वारा ऐसा नहीं किया गया जिस वजह से सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया जिससे की 26000 शिक्षकों की नियुक्ति रद्द हो गई उन्होंने कहा कि नेताजी इनडोर स्टेडियम में जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिक्षकों के साथ बैठक की थी वहां पर भी उन्होंने शिक्षकों को झूठा आश्वासन दिया था उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर योग्य शिक्षकों को धोखा देने का आरोप लगाया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *