0Shares

पब्लिक न्यूज़ आसनसोल कुल्टी :– आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में आज कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सदस्यता अभियान चलाया गया इस मौके पर विधायक के अलावा इस क्षेत्र के तमाम भाजपा नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे अग्निमित्रा पाल ने बताया के पूरे भारत के साथ-साथ बंगाल में भी भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर भाजपा विरोध प्रदर्शन कर रहे थे इसलिए बंगाल में सदस्यता अभियान शुरू करने में भाजपा को थोड़ी देर हुई लेकिन अब जबकि यह अभियान शुरू हो चुका है तो यह पूरे जोर-शोर से चल रहा है लोगों में उत्साह बहुत ज्यादा है उन्होंने कहा कि कुल्टी विधानसभा क्षेत्र वैसे भी भाजपा का गढ़ है और यहां पर लोगों में इस अभियान को लेकर और ज्यादा उत्साह है उन्होंने कहा कि जमुरिया बाराबनी पांडवेश्वर आदि इलाकों में उन्होंने देखा है कि लोगों में भाजपा के प्रति समर्थन है लेकिन वह टीएमसी से डरते हैं इस वजह से वह खुलकर सामने आकर भाजपा का सदस्य नहीं बनना चाह रहे लेकिन वह मन ही मन नरेंद्र मोदी को समर्थन करते हैं उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से जब यह सदस्यता अभियान शुरू किया गया था तब नरेंद्र मोदी सबसे पहले सदस्य बने थे उन्होंने कहा था कि लोगों को यह मौका मिलना चाहिए की 2014 के बाद भाजपा ने केंद्र में जो काम किया है उस कसौटी पर परख कर वह भाजपा के सदस्य बने

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *