Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल:– आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से आज आश्रम मोड़ स्थित एक निजी होटल में संवाददाता सम्मेलन किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से गौरीशंकर अग्रवाल सचिन राय विनोद गुप्ता सतपाल सिंह कीर पिंकी सरवन अग्रवाल उज्जवल राय उपस्थित थे इन्होंने पत्रकारों को आने वाले दुर्गा पूजा में आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित किए जाने वाले शारद सम्मान अवार्ड सेरेमनी 2025 को लेकर कुछ अहम जानकारी दी इन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है इस साल भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा आसनसोल और बर्नपुर में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर वहां की व्यवस्था दुर्गा पूजा आयोजन सुरक्षा व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए किस तरह के इंतजाम किए गए हैं इन सब का जायजा लेकर अंक प्रदान किया जाएगा इसके अलावा मंडप की शोभा दुर्गा प्रतिमा किस तरह से बनाई गई है उसके लिए भी अंक दिए जाएंगे श्रद्धालुओं की सहूलियत का कितना ख्याल रखा जा रहा है यह भी देखा जाएगा इन सभी चीजों को देखकर पूजा कमेटी के सदस्यों को अंक दिए जाएंगे और इस हिसाब से उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे आसनसोल और बर्नपुर को दो अलग-अलग भागों में विभाजित किया गया है वही बजट के मामले में 5 लाख से कम बजट की पूजा और 5 लाख से ज्यादा बजट की पूजा की कैटेगरी बनाई गई है कुछ दुर्गा पूजा का आयोजन महिलाओं द्वारा किया जाता है वह भी एक कैटेगरी होगी इसके अलावा कुछ पूजा का आयोजन स्थाई मंदिरों में किया जाता है उसको भी अलग से विचार किया जाएगा इस तरह से इन वर्गों में विभाजित करके आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज दुर्गा पूजा के आयोजन को नंबर प्रदान करेगी षष्ठी के दिन आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य परिक्रमा पर निकलेंगे जज के पैनल में कुछ बेहद विशिष्ट व्यक्ति रहेंगे और सप्तमी के दिन यानि सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन के जरिए विजेताओं के नाम की घोषणा की जाएगी Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation कुल्टी में इंदिरा गांधी व राजीव गांधी की प्रतिमाओं का अपमान — कांग्रेस का शांतिपूर्ण लेकिन सख़्त संघर्ष जारी শারদ সম্মান ২০২৫ ” র আয়োজনে আসানসোল চেম্বার অফ কমার্স অ্যান্ড ইন্ডাস্ট্রি……………. আসানসোল, ২৫ সেপ্টেম্বরঃ