0Shares

पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :–आसनसोल के रेल पार अंतर्गत 30 नंबर वार्ड इलाके के छोटी बाजार क्षेत्र के शिव मंदिर के पास एक मोबाइल दुकान में कल रात चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया दुकान के मालिक धर्मेंद्र ने बताया कि रोजाना की तरह कल रात भी वह अपना दुकान बंद कर घर गए जब आज सुबह वह दुकान खोलने आए तो देखा कि अपराधियों ने दीवार तोड़कर उनके दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है उन्होंने कहा कि तकरीबन 40000 रुपए के आसपास के सामान की चोरी हुई है घटना की जानकारी पाकर आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने इस घटना की जांच शुरू कर दी वहीं आसनसोल रेल पार ट्रेडर्स एसोसिएशन के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दुकान के मालिक से बातचीत की और जानने की कोशिश की की क्या हुआ था इस संदर्भ में संगठन के अध्यक्ष आशीष चटर्जी ने कहा कि धर्मेंद्र उनके संगठन के पुराने सदस्य हैं और बेहद सक्रिय रहते हैं उनकी दुकान में इस तरह से चोरी की घटना से इस क्षेत्र के व्यापारी दहशत में है उन्होंने प्रशासन से मांग की की इस घटना की पूरी तरह से जांच की जाए और अपराधियों को गिरफ्तार कर सामान की बरामदगी की जाए। इसके साथ ही उन्होंने यहां पर दुकानदारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *