0Shares

पब्लिक न्यूज आसनसोल आसनसोल के रविंद्र भवन में आज पश्चिम बर्दवान जिला तथ्य और संस्कृति विभाग द्वारा आसनसोल संस्कृति मंच के सहयोग से बांग्ला नव वर्ष के उपलक्ष पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया यहां पर मंत्री मलय घटक पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह एमएमआईसी गुरदास चटर्जी के अलावा जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे यहां पर पारंपरिक बंगाल के धरोहर को उजागर करते हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मलय घटक ने कहा कि आज बांग्ला नव वर्ष है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार आज पश्चिम बंगाल दिवस भी मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि हर एक समुदाय के इतिहास में उनकी परंपराओं का बहुत बड़ा स्थान होता है बंगाल हमेशा संस्कृति की धरती रही है और आज बांग्ला नव वर्ष के उपलक्ष पर सुबह से ही बंगाल की उसे सांस्कृतिक धरोहर को दिखाते हुए विभिन्न कार्यक्रम हुए और आज भी यहां पर रविंद्र भवन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहे हैं उन्होंने बंगाल के सांस्कृतिक धरोहर को और उजागर करने तथा और मजबूत करने पर जोर दिया वही जिला शासक एस पोन्नाबलम ने कहा कि आज बांग्ला नव वर्ष है बहुत जरूरी है कि हम अपनी अगली पीढ़ी को हमारे परंपराओं और इतिहास के बारे में जानकारी दें उन्होंने कहा कि आज आधुनिकता की वजह से लोग और खासकर नई पीढ़ी अपनी परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं इसलिए यह बहुत जरूरी है कि वह अपनी परंपराओं और अपने इतिहास को जाने और इस तरह के कार्यक्रम उस दिशा में काफी सार्थक होंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *