पब्लिक न्यूज मनोज शर्मा आसनसोल:आसनसोल के दुर्गा मार्केट क्षेत्र से सटे जंगल में आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाजार के पास स्थित जंगल में अचानक आग की लपटें दिखाई दीं, जिससे आसपास की दुकानों तक आग फैलने की आशंका पैदा हो गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं और आग को बाजार क्षेत्र की ओर फैलने से रोकने के लिए एहतियाती कदम भी उठाए जा रहे हैं।आग लगने के कारणों की जांच दमकल विभाग ने शुरू कर दी है। फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन आग के बेहद नजदीक होने के कारण कारोबारियों और स्थानीय निवासियों में चिंता का माहौल है।प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आग पूरी तरह नियंत्रित होने तक स्थानीय लोगों व व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। Post navigation 46 वर्षों में 46 प्रतिभागी, दुर्गापुर की पुष्प प्रदर्शनी में हरियाली की जीत सातग्राम नंबर 8 इलाके में दो बसों की टक्कर, करीब 20 यात्री घायल