Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :–आसनसोल के काली पहाड़ी मोड़ पर शुक्रवार शाम हुए एक सड़क हादसे में एक साइकिल सवार और एक मोटर साइकिल सवार घायल हो गए। घटना से नाराज़ स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार काली पहाड़ी मोड़ पर एक चार पहिया वाहन ने एक साइकिल सवार और एक मोटर साइकिल सवार को टक्कर मारी। घटना में साइकिल सवार को उतनी ज्यादा चोट तो नहीं आई लेकिन मोटर साइकिल सवार को काफी चोट लगी। इससे नाराज़ स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलने पर एसीपी ट्रैफिक प्रदीप मंडल के नेतृत्व मे पुलिस बल पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। लोग घायलों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation কুলটির ম্যারেজ হলে বন দপ্তরের হানা / ১১ টি হরিণের শিং ও ৭ টি প্যাঙ্গোলিনের আঁশ সহ গ্রেফতার দুই मैरेज हॉल में वन विभाग का छापा, हिरण के सींग और पैंगोलिक छिलके समेत झारखंड के 2 गिरफ्तार