Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल : आसनसोल के पटेल समाज द्वारा नवरात्रि पर रंगारंग कार्यक्रम हुआ उषाग्राम में । आसनसोल के उषाग्रम स्थित पटेल भवन में नवरात्रि के उपलक्ष्य में पटेल समाज द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस दौरान 9 दिनों तक गरबा और डांडिया का आयोजन किया गया हैं। जिसमें पटेल समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा और भाग ले रहे।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आसनसोल लोक सभा के सांसद ओर प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए। यहां पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम से ऐसा लग रहा था मानो पटेल भवन में गुजरात उतर आया हो। पटेल समाज के विशिष्ट समाजसेवी तुलसी भाई पटेल अध्यक्ष मणिलाल पटेल ने उनका स्वागत किया । युवा मंच के अध्यक्ष एवं विशिष्ट व्यवसाई आशीष पटेल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पटेल समाज द्वारा नवरात्रि पर यह आयोजन किया जाता है जिसका समापन शरद पूर्णिमा के दिन होगा।इस दौरान पारंपरिक डांडिया एवं गरबा का आयोजन किया जाता है। नवरात्रि के साथ ही इस उत्सव की शुरूआत हुई है। इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह कार्यक्रम देखकर मुझे गुजरात की याद आ गई डांडिया गरबा यह गुजरात की एक परंपरा है और हम लोग इसी से गुजरात को पहचानते हैं यह कार्यक्रम काफी सुंदर और मनमोहन था आप लोग इसी तरीका से 9 दिन पालन करें और लोगों का उत्साह बढ़ाया। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation SAIL ISP 4 क्वार्टरों से दिनदहाड़े लाखों की चोरी आसनसोल में दुर्गापूजा पर मिला बड़ा तोहफा,नहीं फंसना होगा जाम में