Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को नूकूल मंडल किडनैपिंग केस में बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 20 अक्तूबर की है, जब आसनसोल के सारदा पल्ली इलाके से नूकूल मंडल का अपहरण किया गया था। आसनसोल नार्थ थाना और आसनसोल साउथ थाना की तत्परता से नूकूल मंडल को उद्धार किया गया,डीसी सेंट्रल ध्रुव दास के अनुसार, नूकूल मंडल देवघर (झारखंड) का रहने वाला है, और अपहरणकर्ताओं ने 25 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह फिरौती नूकूल मंडल के अपने फोन से ही की गई थी। आपराधिक साजिश में चार पहिया वाहन और दो मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस की सघन खोजबीन के बाद नूकूल मंडल को 3 बजे रात सालानपुर और कुल्टी क्षेत्र के बॉर्डर हाईवे से सुरक्षित बचा लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने उसे आसनसोल के नार्थ थाना इलाके में छिपाकर रखा था। गिरफ्तार किए गए पांचों अभियुक्तों को आज आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस इस केस में लगातार जांच कर रही है और बाकी की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। इस प्रकार की अपराध घटनाओं में झारखंड के बाद पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भी वृद्धि देखी जा रही है, जो स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation फरहा नाज़ नामक एक महिला ने अपने मामा के बेटे जावेद बारी पर आरोप लगाया है कि उसने बिकी हुई जमीन का पावर एग्रीमेंट बनाकर उन्हें 6 लाख तीस हजार रुपए का चुना लगाया। रानीगंज के एगारा ग्राम पंचायत निवासी समर चंद्र गोराई राष्ट्रीय राजमार्ग पर इलेक्ट्रिक स्कूटी चला रहे थे.