Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :– आज आसनसोल के पोलो मैदान में श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम रजत जयंती समारोह के दौरान 38 जोड़ों का विवाह कराया गया। यह सामूहिक विवाह समारोह कल और परसो भी जारी रहेगा। आपको बता दें कि इन दिनों 10 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज 38 जोड़ों की शादी कराई गई। इसके बाद कल और परसों मिलाकर कुल 108 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। इस संदर्भ में अयोध्या से पधारे श्री दिलीप दास त्यागी जी महाराज ने बताया कि आज आसनसोल की धरती पर बर्नपुर निवासी श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम के संतोष भाई जी द्वारा जिस अद्भुत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। उन्होंने बताया कि आज सामूहिक विवाह के प्रथम चरण में 38 जोड़ों का विवाह हुआ इसके बाद कल और परसों भी जोड़ो को परिणय सूत्र में बांधा जाएगा। इस तरह से जो लक्ष्य रखा गया था उस 108 विवाह के लक्ष्य की पूर्ति हो जाएगी। उन्होंने इसके लिए श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम से जुड़े सभी भक्तों की सराहना की । साथ ही उन्होंने आसनसोल और बर्नपुर के जनता का भी इस महान कार्यक्रम के लिए अभिवादन किया। वहीं बक्सर से आए परम पूज्य श्री श्री 108 गंगापुत्र त्रिदंडी स्वामी जी महाराज ने बताया कि आज जो यह वृहत आयोजन ही रहा है वह सराहनीय है। इंसान एक लड़की का ब्याह नहीं कर पाता यहां 108 कन्याओं का विवाह हो रहा है। वैसे भी हमारे शास्त्रों में कन्यादान को महान दान बताया गया है और आज संतोष भाई जी के कारण 108 कन्याओं का विवाह हो रहा है। इस मौके पर यहां समाजसेवी पवन गुटगुटिया आर पी खेतान हरि नारायण अग्रवाल सहित श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम के तमाम श्रद्धालु उपस्थित थे। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय और डिप्टी मेयर वसीम उल हक भी पोलो मैदान पहुंचे। उन्होंने श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम के संतोष भाई जी और उनके सभी कार्यकर्ताओं की सराहना के जिन्होंने इतना बड़ा आयोजन किया है उन्होंने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई जान नहीं होता और आज 108 कन्याओं का विवाह करवा कर संतोष भाई जी और उनके सभी साथियों ने बहुत बड़े पुण्य का काम किया है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम ने भी इस कार्य में अपना सहयोग दिया है क्योंकि आसनसोल नगर निगम इस तरह के पुनीत कार्यों में सहयोग का हाथ हमेशा आगे बढ़ाना चाहता है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह से सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर समाज को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए प्रयास करता रहेगा। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation बनग्राम न्यू पीट कोलियरी श्रमिक आवासों में भीषण आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। दमकल विभाग का वाहन आकर आग बुझाई। । गुरुवार रात राज्य पुलिस के एसटीएफ ने आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत रेल पार इलाके के चांदमारी क्षेत्र से मोहम्मद आरफी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हथियार समेत