Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares आज आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में स्थित मां घाघर बुड़ी मंदिर प्रांगण में ब्रह्मर्षी समाज का मिलन समारोह आयोजित किया गया यहां पर पानागढ़ से लेकर चितरंजन तक ब्रह्मर्षी समाज के लोग उपस्थित हुए थे यहां पर सभी ने एक दूसरे से मुलाकात की और एक दूसरे से जान पहचान बढ़ाई इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए ब्रह्मर्षी समाज के सदस्य सदन कुमार सिंह ने कहा कि आज चितरंजन से लेकर पानागढ़ तक विशाल इलाके में रहने वाले ब्रह्मर्षि समुदाय के लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा अक्सर होता है कि नाम के बाद लगने वाले उपाधि की वजह से एक समाज के होकर भी आपस में जान पहचान नहीं होती यही वजह है कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ताकि एक समाज के लोगों में आपसे जान पहचान हो और उनके अंदर एकता को बढ़ावा दिया जा सके उन्होंने कहा कि ऐसा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर एक ही समाज के लोगों में आपस में जान पहचान बढ़ रही है जो कि इस समाज के एकता और विकास के लिए बहुत जरूरी है। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation क्रिसमस में आसनसोल के रविंद्र भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया आसनसोल महिला उद्योग की तरफ से आज बर्नपुर के एक चेशायर होम में दिव्यांग लोगों के साथ समय बिताया