Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल बीनू श्रीवास्तव:– अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस के मौके पर आज मंत्री मलय घटक द्वारा कन्यापुर भाषा मंच के निकट 21 फरवरी भाषा शहीद स्मृति मूर्ति का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर यहां पश्चिम बर्दवान जिला टीएमसी अध्यक्ष और पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ से चक्रवर्ती विशिष्ट शिक्षा वेद चंद्रशेखर कुंडू के अलावा तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे इस मौके पर मलय घटक ने कहा के यह बड़ी खुशी की बात है कि आज भाषा मंच के निकट भाषा शहीदों के लिए स्मृति मूर्ति का उद्घाटन किया गया उन्होंने कहा कि एक शेड का निर्माण करवाने की बात सोची जा रही है और उम्मीद है कि अगले साल तक यह काम पूरा हो जाएगा उन्होंने आशा जताई के आने वाले समय में बंगाल के बांग्ला भाषी बच्चे विभिन्न प्रतियोगिता मूलक परीक्षाओं में उत्तीर्ण होंगे और इसके लिए उन्होंने कन्या पर हाई स्कूल के हेड मास्टर से स्कूल में लाइब्रेरी बनाने अनुरोध किया इसके साथ ही उन्होंने एक कॉम्पिटेटिव लाइब्रेरी बनाने की जरूरत पर बोल दिया उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि अगली पीढ़ी और बेहतर ढंग से अपनी भाषा को सीख सके वह नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि जब वह कॉलेज में पढ़ते थे तब वह दो लिटिल मैगजीन से जुड़े हुए थे और उन्होंने देखा है कि किस तरह से बंगाल के युवा अपने लिखे कविताओं को छपवाना चाहते हैं इसके लिए लिटिल मैगजीन को बढ़ावा देने की जरूरत है और आज अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस पर हम सबको यह प्रण करना चाहिए कि हम अपने भाषा और संस्कृति को बरकरार रखने के लिए हर प्रकार का प्रयास करेंगे। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation आसनसोल के कुलटी मे चल रही अवैध कोयले के खदान मे धंसान एक की मौत कई कई अन्य लोगों की दबे होने की आशंका… पश्चिम बंगाल सरकार के प्राणी संपद विकास दफ्तर की तरफ से वैकल्पिक रोजगार का लक्ष्य सामने रखकर सालनपुर ब्लॉक में कल 6 उपभोक्ताओं को निशुल्क बछड़े प्रदान किए गए