0Shares

पब्लिक न्यूज मंथन पसवान अंडाल–: अंडाल साउथ बाजार के महावीर हाई में ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क उड़ा लिया, लेकिन स्कूल में नग्दी नहीं मिली.
हाल ही में पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं. इससे आम लोगों की चिंता के साथ-साथ पुलिस प्रशासन पर भी दबाव बढ़ गया है. ऐसे में सोमवार को चोरी का एक और मामला सामने आया. इस बार चोरों ने अंडाल साउथ बाजार स्थित महाबीर हिंदी हाई स्कूल पर धावा बोल दिया. घटना का खुलासा सोमवार को हुआ. बदमाशों ने स्कूल के प्रवेश द्वार का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गये. फिर स्टाफ रूम, क्लर्क रूम का ताला टूटा हुआ है. स्कूल के प्रधानाध्यापक कमलेश शर्मा ने बताया कि सुबह सफाई कर्मचारी स्कूल में सफाई करने आया तो गेट व स्टाफ रूम के ताले टूटा देख उन्हें सूचना दी.  इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. कमलेश बाबू ने बताया कि स्कूल में कैश नहीं था, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कोई दस्तावेज चोरी हुआ है या नहीं. हालांकि, उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क बदमाशों ने निकाल ली है. स्कूल प्रबंधन संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 2015 में भी इस स्कूल में चोरी की घटना हुई थी. उन्होंने कहा कि घटना में स्थानीय अपराधियों का हाथ हो सकता है. खबर पाकर स्कूल में पुलिस आ गयी. थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू हो गयी है.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *