आसनसोल में ‘कंबल कांड’ के बाद रायपाड़ा इलाका पुरुषविहीन, गिरफ्तारी के डर से घर छोड़कर फरार हुए लोग


पब्लिक न्यूज बिनु श्रीवास्तव आसनसोल, पश्चिम बंगाल।
आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित रायपाड़ा इलाका इन दिनों लगभग पुरुषविहीन हो गया है। इलाके की महिलाओं के अनुसार, पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी के डर से किसी का पति, किसी का भाई, किसी का बेटा तो किसी का भतीजा घर छोड़कर फरार हो चुका है। फिलहाल पूरे इलाके में सिर्फ महिलाएं और छोटे बच्चे ही बचे हैं।
स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि उनके इलाके के पुरुष तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहे राजनीतिक टकराव का शिकार हो गए हैं। महिलाओं का कहना है कि चुनाव या त्योहार के समय राजनीतिक दलों और समाजसेवियों द्वारा वस्त्र, कंबल और अन्य आवश्यक सामान का वितरण आम बात है।
इसी क्रम में कल्ला मोड़ निवासी समाजसेवी व भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद अपने समर्थकों के साथ सालाडांगा इलाके में कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था, जिसमें रायपाड़ा और छूता डांगा से आदिवासी समुदाय के लोग भी कंबल लेने पहुंचे थे। इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कृष्णा प्रसाद के खिलाफ “गो बैक” के नारे लगाने लगे। स्थिति बिगड़ती देख कृष्णा प्रसाद वहां से चले गए, जिसके बाद उनके समर्थकों ने बचे हुए कंबल जरूरतमंदों में बांट दिए।
घटना के बाद सालाडांगा से सटे एक गांव की महिला ने कृष्णा प्रसाद और उनके कुछ समर्थकों पर कंबल वितरण के दौरान छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला ने यह भी दावा किया कि कृष्णा प्रसाद ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है।
इन आरोपों को लेकर तृणमूल नेता श्याम सोरेन के नेतृत्व में आदिवासी समाज के लोगों ने आसनसोल नॉर्थ थाने का घेराव किया और कृष्णा प्रसाद समेत उनके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू करते हुए कई इलाकों में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान रायपाड़ा निवासी पुष्पराज दास को गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी के बाद पूरे रायपाड़ा इलाके में भय का माहौल बन गया और लगभग सभी पुरुष गिरफ्तारी के डर से घर छोड़कर फरार हो गए।
वहीं रायपाड़ा, सालाडांगा और छूता डांगा समेत वार्ड संख्या 13 के कई आदिवासी समाज के लोग कृष्णा प्रसाद के समर्थन में उतर आए हैं। उनका कहना है कि नॉर्थ थाने में दर्ज मामला पूरी तरह झूठा है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। लोगों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे पुलिस और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
इस मामले में गिरफ्तार पुष्पराज दास की भाभी शुभ्रा दास ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कंबल वितरण सालाडांगा में हो रहा था, लेकिन तृणमूल कार्यकर्ताओं ने विरोध के दौरान रायपाड़ा समेत अन्य इलाकों के निर्दोष लोगों के नाम मामले में जोड़ दिए। उन्होंने कहा कि इलाके में एक भी पुरुष नहीं बचा है, जिससे महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवारों के सामने भूखमरी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा है।
गौरतलब है कि आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के ही रामकिशन डंगाल में कुछ वर्ष पहले भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। उस मामले में जितेंद्र तिवारी समेत कई भाजपा नेताओं पर केस दर्ज हुआ था और उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।
उस घटना के बाद आसनसोल में यह दूसरा “कंबल कांड” माना जा रहा है। हालांकि इस बार न तो कोई भगदड़ हुई और न ही किसी की जान गई, लेकिन लगाए गए गंभीर आरोपों ने बंगाल की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। इस मामले को लेकर आदिवासी समाज भी दो गुटों में बंटता नजर आ रहा है—एक पक्ष आरोपों को सही ठहराने की कोशिश कर रहा है, जबकि दूसरा इसे तृणमूल की सोची-समझी साजिश बता रहा है।
भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने पूरे मामले की कड़ी निंदा करते हुए कृष्णा प्रसाद और उनके समर्थकों पर दर्ज कथित झूठे मामलों के खिलाफ जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी है।

সাফাইকর্মী ও আশা কর্মীদের পাশে বিজেপি নেতা কৃষ্ণা প্রসাদ, ১৫০০ জনকে চাল বিতরণইডির অভিযানে বেরোবে বড় নেতাদের নাম, দাবি কৃষ্ণা প্রসাদের

পাবলিক নিউজঃ আসানসোল:
আসানসোলের সমাজসেবী ও বিজেপি নেতা কৃষ্ণা প্রসাদ আজ আসানসোলের কল্লা এলাকায় নিজের বাসভবনের সংলগ্ন মাঠে আসানসোল পুরনিগমের সাফাইকর্মী ও আশা কর্মীদের মধ্যে চাল বিতরণ করেন। এদিন সাফাইকর্মী ও আশা কর্মী মিলিয়ে প্রায় ১৫০০ জনকে এক-এক বস্তা করে চাল দেওয়া হয়।
উল্লেখ্য, আশা কর্মীরা গত ২৩ ডিসেম্বর থেকে নিজেদের বিভিন্ন দাবির সমর্থনে ধর্মঘটে রয়েছেন। অন্যদিকে, আসানসোল পুরনিগমের সাফাইকর্মীরা গত চার দিন ধরে লাগাতার ধর্মঘট চালিয়ে যাচ্ছেন। ধর্মঘটের জেরে কর্মীদের পরিবার চালাতে আর্থিক সমস্যার মুখে পড়তে হচ্ছে।
এই উপলক্ষে আয়োজিত সাংবাদিক সম্মেলনে কৃষ্ণা প্রসাদ বলেন, আশা কর্মী হোক বা সাফাইকর্মী—তাঁরা সকলেই সমাজের অত্যন্ত গুরুত্বপূর্ণ অংশ। যে সামান্য বেতন তাঁরা পান, তাতে সংসার চালানো কঠিন হয়ে পড়ে। এই পরিস্থিতিতেই তাঁরা আন্দোলনের পথে নামতে বাধ্য হয়েছেন।
তবে তিনি সাফাইকর্মী ও আশা কর্মীদের কাছে আবেদন জানান, ধর্মঘট কোনও সমস্যার স্থায়ী সমাধান নয়। একইসঙ্গে তিনি তাঁদের দাবির প্রতি সহানুভূতি প্রকাশ করেন এবং প্রশাসনের কাছে অনুরোধ করেন, কর্মীদের দাবিগুলির বিষয়ে সহানুভূতির সঙ্গে বিবেচনা করে দ্রুত ধর্মঘট প্রত্যাহারের ব্যবস্থা করা হোক। কারণ এই ধর্মঘটের ফলে আসানসোলের সাধারণ মানুষকেও বড় সমস্যার সম্মুখীন হতে হচ্ছে।
এদিকে, পশ্চিম বর্ধমান জেলার বিভিন্ন এলাকায় একাধিক বড় ব্যবসায়ীর বাড়ি ও অফিসে এনফোর্সমেন্ট ডিরেক্টরেট (ইডি)-এর অভিযানের প্রসঙ্গে কৃষ্ণা প্রসাদ বলেন, কেন্দ্রীয় তদন্তকারী সংস্থা তাদের দায়িত্ব অনুযায়ী কাজ করছে। নিশ্চয়ই তাদের কাছে এমন কোনও তথ্য রয়েছে, যার ভিত্তিতেই এই অভিযান চালানো হয়েছে।
তিনি অভিযোগ করেন, এই অঞ্চলে বহু মানুষ রয়েছেন যাঁদের বিরুদ্ধে অনেক আগেই কেন্দ্রীয় তদন্তকারী সংস্থার পদক্ষেপ নেওয়া উচিত ছিল। কৃষ্ণা প্রসাদের দাবি, শাসক দল তৃণমূল কংগ্রেসের বড় নেতা ও মন্ত্রীরাও এই ঘটনায় জড়িত। তাঁর মতে, ব্যবসায়ীদের সঠিকভাবে জিজ্ঞাসাবাদ করা হলে বহু প্রভাবশালী নেতা-মন্ত্রীর নাম সামনে আসবে এবং তাতেই প্রকৃত অর্থে ন্যায়বিচার প্রতিষ্ঠিত হবে।

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बर्दवान जिलाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल।
पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस. पोन्नबलम से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु मुखर्जी, प्रशांत चक्रवर्ती और अरिजीत राय भी शामिल थे।
ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि जैसे ही एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की प्रक्रिया शुरू हुई है, तभी से तृणमूल कांग्रेस की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया से जुड़े चुनाव अधिकारियों का एक वर्ग टीएमसी से प्रभावित होकर यह धारणा फैलाने में मदद कर रहा है कि एसआईआर के माध्यम से बंगाल के लोगों को परेशान किया जा रहा है।
देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान यदि किसी व्यक्ति की मौत हुई, तो उसे इस प्रक्रिया से जोड़कर प्रचारित किया गया। यहां तक कि आत्महत्या की घटनाओं को भी एसआईआर और हियरिंग नोटिस से जोड़ने की कोशिश की गई। उन्होंने इसे पूरी तरह भ्रामक और राजनीति से प्रेरित बताया।
जिला भाजपा अध्यक्ष ने आगे आरोप लगाया कि जब फॉर्म-7 जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तब ईआरओ और एईआरओ के एक वर्ग ने जानबूझकर देरी की, ताकि फॉर्म-7 जमा न हो सके और अवैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से न काटे जा सकें।
इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

जमुरिया के बोगरा चटी इलाके में आग से कई दुकानें राख, भाजपा–टीएमसी आमने-सामने

पब्लिक न्यूज बिनु श्रीवास्तव आसनसोल
आसनसोल नगर निगम के 32 नंबर वार्ड अंतर्गत जमुरिया के बोगरा चटी इलाके में परसों देर रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें कई दुकानें जलकर राख हो गईं। इस घटना के बाद आज भाजपा नेत्री प्रियंका टिंबरेवाल मौके पर पहुँचीं और स्थिति का जायजा लिया।
मौके पर प्रियंका टिंबरेवाल ने कहा कि घटनास्थल को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह आग अपने आप नहीं लगी, बल्कि लगाई गई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस जमीन पर दुकानें थीं, वह एक ही व्यक्ति की है और अचानक आग लग जाती है, किसी को भनक तक नहीं लगती — यह संदेह पैदा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी शासनकाल में युवाओं के पास नौकरी नहीं है और जो लोग दुकान लगाकर किसी तरह अपनी रोजी-रोटी चलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी दुकानों को भी आग के हवाले किया जा रहा है। भाजपा नेत्री ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी पार्षद भोला हेला ने कहा कि चुनाव नज़दीक हैं, इसी वजह से भाजपा नेता ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर राजनीति करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी, यह जांच का विषय है और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
पार्षद ने बताया कि इस घटना को लेकर श्रीपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है, जबकि उनके शासित राज्यों उत्तर प्रदेश और बिहार में जंगलराज चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठीक है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का प्रशासन हमेशा आम लोगों के साथ खड़ा रहता है।
भोला हेला ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर विधायक और ब्लॉक के टीएमसी अध्यक्ष से बातचीत हो चुकी है और जिन दुकानों को नुकसान हुआ है, उन्हें फिर से बनाकर दिया जाएगा।

आदिवासी महिला से उत्पीड़न और जमीन कब्जाने का आरोप बीजेपी नेता परगिरफ्तारी की मांग को लेकर आसनसोल उत्तर थाना में आदिवासी समुदाय का प्रदर्शन

पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल। एक आदिवासी महिला से उत्पीड़न और जमीन पर कब्जा करने का गंभीर आरोप बीजेपी नेता कृष्णा प्रसाद पर लगा है। इस घटना के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद श्याम सोरेन के नेतृत्व में आदिवासी समुदाय के लोग आसनसोल उत्तर थाना पहुँचे और जोरदार प्रदर्शन किया।
आरोप है कि आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत शालडांगा इलाके में बीजेपी नेता कृष्णा प्रसाद ने एक आदिवासी महिला के साथ मारपीट कर उसके जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की। पीड़िता द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किए जाने से नाराज़ लोगों ने थाना के सामने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान आदिवासी समुदाय की कई महिलाएं हाथों में पारंपरिक हथियार लेकर थाना के सामने उतरीं, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों की एक ही मांग है—बीजेपी नेता कृष्णा प्रसाद को अविलंब गिरफ्तार किया जाए।
वहीं दूसरी ओर, बीजेपी नेता कृष्णा प्रसाद ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि यह पूरा मामला तृणमूल कांग्रेस की साजिश है और उन्हें राजनीतिक रूप से फंसाने की कोशिश की जा रही
स्थिति को देखते हुए आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आसनसोल बीजेपी जिला कार्यालय में मारपीट का आरोपजिला संगठनात्मक सचिव अरिजीत राय के खिलाफ थाने में शिकायत

पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल। आसनसोल स्थित बीजेपी जिला कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्टी के भीतर ही मारपीट का गंभीर आरोप सामने आया। बीजेपी मंडल अध्यक्षों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप बीजेपी के जिला संगठनात्मक सचिव अरिजीत राय पर लगाया गया है।
आरोप है कि जिला कार्यालय में एक बैठक के दौरान अरिजीत राय ने मंडल अध्यक्षों पर हमला किया। शिकायत के अनुसार, उन्होंने बांस की लाठी और पंच का इस्तेमाल कर नेताओं की पिटाई की, जिससे कई लोग घायल हो गए।
घटना के बाद बीजेपी मंडल सचिव की ओर से आसनसोल उत्तर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में अरिजीत राय के खिलाफ शारीरिक हमला और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं।
यह पूरी घटना आसनसोल के बीजेपी जिला कार्यालय के भीतर हुई बताई जा रही है, जिससे पार्टी के अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर तीखी चर्चा शुरू हो गई है।
फिलहाल इस मामले पर बीजेपी जिला नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुर्गापुर के प्रसिद्ध भिरंगी काली मंदिर पहुँचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, माँ की विधिवत पूजा-अर्चना भी की

पब्लिक न्यूज दुर्गापुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने दुर्गापुर के प्रसिद्ध भिरंगी काली मंदिर में पहुँचकर माँ काली की विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर नितिन नवीन ने देश की जनता की सुख-समृद्धि, शांति और भलाई के लिए विशेष प्रार्थना की। पूजा के उपरांत उन्होंने कहा कि देश की एकता, विकास और जनकल्याण के लिए आध्यात्मिक शक्ति एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
मंदिर दर्शन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे और बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि नितिन नवीन का यह मंदिर दौरा पूरी तरह धार्मिक और व्यक्तिगत था, हालांकि इसे आगामी राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

महारास्ट्र के बारामती मे हुई विमान दुर्घटना मे डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत पर भाजपा विधाइका अग्निमित्रा पाल ने जताया दुख… घटना पर भी उठाया सवाल… जाँच की मांग भी की…

पब्लिक न्यूज दुर्गापुर, महारास्ट्र के बारामती मे हुई विमान दुर्घटना मे डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई है, इस घटना मे उनके साथ मौजूद और भी पाँच लोगों की मौत की खबर बताई जा रही है, ऐसे मे दुर्गापुर पहुँची भाजपा विधाइका अग्निमित्रा पाल ने प्लेन दुर्घटना मे हुई डिप्टी सीएम की हुई मौत पर काफी दुख जताया है, साथ मे उन्होंने घटना पर बड़ा सवाल उठाते हुए यह भी कहा है की चाटर्ड प्लेन मे आखिरकार इस तरह की कैसे घटना घट सक्ति है, जबकि चाटर्ड प्लेन वाले भारी रकम लेते हैं, उनके ऊपर सुरक्षा का जिम्मा होता है, बावजूद उसके इस तरह की घटना हुई है, यह एक जाँच का विषय है और इसमे जाँच होना चाहिए, उन्होंने कहा की यह पश्चिम बंगाल तो नही है, जहाँ जाँच रिपोर्ट नही निकलता है, यहाँ केंद्र सरकार का जाँच होगा, जो रिपोर्ट आएगा वह रिपोर्ट सबके सामने होगा और हम जानना भी चाहते हैं, उन्होंने कहा यह घटना हमारे कार्यकर्ताओं के लिये दुखभरी घटना हैं, की ऐसे डायनेमिक नेता जो डिप्टी सीएम थे उनका देहांत हो गया है, साथ मे अन्य पाँच लोगों की भी घटना मे देहांत होने की खबर सामने आ रही है, यह काफी दुख भरी घटना है और ऐसे पल मे हमारी भाजपा परिवार उनके परिजनों के साथ है

अजित पवार की मौत पर ममता के बयान को लेकर सुवेंदु अधिकारी का हमला, कहा– शोक के समय राजनीति शर्मनाक

Public newz दुर्गापुर:-महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान को “घटिया और निराधार” करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की।
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जब पूरा देश शोक में डूबा हुआ है और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है, ऐसे समय में इस तरह की राजनीतिक टिप्पणी करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे शिक्षित और बड़े राज्य की मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार का बयान देना शर्मनाक है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ही घंटों के भीतर राजनीति से प्रेरित टिप्पणी करना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे शोक की भावना को ठेस पहुंचती है। अधिकारी ने कहा कि इस तरह के बयान की निंदा सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल और देश को करनी चाहिए।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अजित पवार की मौत के बाद अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया था। उन्होंने कहा था कि “आज कोई भी सुरक्षित नहीं है” और इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ममता बनर्जी ने यह भी सवाल उठाया था कि क्या यह केवल दुर्घटना है या किसी साजिश का हिस्सा, जिसका जवाब समय देगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अक्सर ऐसे मामलों में सबसे पहले पायलट को दोषी ठहराना आसान रास्ता बना लिया जाता है, जैसा कि पहले की घटनाओं में देखा गया है। उन्होंने यह भी चिंता जताई कि यदि इस तरह की घटना किसी वरिष्ठ राजनीतिक नेता के साथ हो सकती है, तो यह पूरे सिस्टम की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
ममता बनर्जी ने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने मीडिया में ऐसी खबरें देखी थीं, जिनमें कहा गया था कि एनडीए में रहते हुए अजित पवार अपनी राजनीतिक स्थिति को लेकर विचार कर रहे थे, और ऐसे हालात में यह घटना और भी चिंताजनक लगती है।

कल्ला केपी खदान दो नंबर इलाके के निवासियों का प्रदूषण से जीना हुआ मुहाल

पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : कल्ला केपी खदान दो नंबर इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि वहां पर खदान को डस्ट से भरा जा रहा है, जिस वजह से लोगों को प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पहले यह खदान जिसकी थी। उन्होंने खदान खोद दी है और खदान को भरने का कॉन्ट्रैक्ट जिसने लिया है वह सही से काम नहीं कर रहा है। खदान को डस्ट से भरा जा रहा है , जिस वजह से यहां पर काफी प्रदूषण हो रहा है। कहां गया था कि पानी डाला जाएगा लेकिन सही से पानी पर नहीं डाला जा रहा है। रात के समय खदान के आसपास लाइट का इंतजाम नहीं रहता जिस वजह से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खदान को भरते समय इतनी धूल उड़ती है कि बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है। घर में रखे खाद्य पदार्थ खराब हो जा रहे हैं ल। धुले हुए कपड़े मैले हो जा रहे हैं लेकिन जो खदान भर रहा है उसको बोल कर भी कोई फायदा नहीं है। बताया जा रहा है कि यह खदान किसी के पी सिंह का है
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारे में स्थानीय पार्षद उत्पल सिन्हा से भी कई बार बात की गई है लेकिन फिर भी कोई हल नहीं निकला।