आज से शुरू हुई माध्यमिक परीक्षा 2026, पश्चिम बर्धमान से 30,497 परीक्षार्थी शामिल

पब्लिक न्यूज भरत पासवान पश्चिम बर्धमान के आसनसोल,
राज्य भर में आज सोमवार से माध्यमिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो गई। इस वर्ष की माध्यमिक परीक्षा 12 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी आवश्यक तैयारियाँ पहले ही पूरी कर ली गई हैं।
इस वर्ष पश्चिम बर्धमान जिले से कुल 30 हजार 497 परीक्षार्थी माध्यमिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें आसनसोल महकमा से 18 हजार 14 परीक्षार्थी तथा दुर्गापुर महकमा से 12 हजार 483 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
माध्यमिक परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर जिलाधिकारी एस. पोन्नाबलम ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। वहीं आसनसोल में महकमा स्तर पर महकमा शासक (सदर) विश्वजीत भट्टाचार्य ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर महकमा शासक ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित सभी संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

आज से शुरू हुई माध्यमिक परीक्षा 2026, पश्चिम बर्धमान से 30,497 परीक्षार्थी शामिल

पश्चिम बर्धमान के आसनसोल, पब्लिक न्यूज भरत पासवान
राज्य भर में आज सोमवार से माध्यमिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो गई। इस वर्ष की माध्यमिक परीक्षा 12 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी आवश्यक तैयारियाँ पहले ही पूरी कर ली गई हैं।
इस वर्ष पश्चिम बर्धमान जिले से कुल 30 हजार 497 परीक्षार्थी माध्यमिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें आसनसोल महकमा से 18 हजार 14 परीक्षार्थी तथा दुर्गापुर महकमा से 12 हजार 483 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
माध्यमिक परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर जिलाधिकारी एस. पोन्नाबलम ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। वहीं आसनसोल में महकमा स्तर पर महकमा शासक (सदर) विश्वजीत भट्टाचार्य ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर महकमा शासक ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित सभी संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

आसनसोल ईएसआई अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की दिशा में बड़ा कदम,ईएसआई डीजी आलोक सिंह के निरीक्षण के बाद 50 सीटों के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र जारी


पब्लिक न्यूज भरत पासवान पश्चिम बर्धमान – आसनसोल आज दिल्ली से आए ईएसआई के महानिदेशक (डीजी) आलोक सिंह ने आसनसोल स्थित ईएसआई अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यक दस्तावेजों और अनुमतियों को मंजूरी दी।
आधारपोल स्थित ईएसआई अस्पताल परिसर में प्राथमिक चरण में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए मेडिकल एसेंशियलिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की गाइडलाइन के अनुसार अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सक और आधारभूत संरचना उपलब्ध है, यह जानकारी मेडिकल एजुकेशन के निदेशक ने दी।
राज्य सरकार की अनुमति के बाद एनएमसी से अंतिम स्वीकृति मिलते ही मेडिकल छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। अस्पताल प्रबंधन को भरोसा है कि जल्द ही आसनसोल को अपना मेडिकल कॉलेज मिलेगा।
इस अवसर पर राज्य के श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में आसनसोलवासियों का एक और सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के मेडिकल एजुकेशन निदेशालय ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना की अनुमति दे दी है।
मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि ईएसआई अस्पताल परिसर में बने नए भवन में ही मेडिकल कॉलेज शुरू किया जाएगा। कोलकाता के जोगा ईएसआई मेडिकल कॉलेज से इसकी संरचना कुछ अलग होगी। जहां जोगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पूरी तरह केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय के अधीन है, वहीं आसनसोल का मेडिकल कॉलेज ईएसआईसी के नियंत्रण में रहेगा और इससे संबद्ध ईएसआई अस्पताल राज्य के श्रम विभाग के अंतर्गत ही संचालित होगा।
गौरतलब है कि आसनसोल ईएसआई अस्पताल के बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर लंबे समय से केंद्र और राज्य सरकार के बीच मतभेद रहे हैं। हालांकि, केंद्र की पहल और राज्य सरकार की त्वरित स्वीकृति के बाद अब मेडिकल कॉलेज की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है।

सड़क का उद्घाटन कर विधायक ने राज्य सरकार की सराहना कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पब्लिक न्यूज भरत पासवान/मनोज शर्मा बाराबनी : आसनसोल के मेयर और बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय ने सोमवार को नूनी और चिनचुड़िया
के बीच सड़क का उद्घाटन किया। इस संबंध में विधान उपाध्याय ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से ममता बनर्जी के हाथों से पूरे राज्य में विकास का काम हो रहा है, यह रास्ता भी उसी विकास के काम का एक अंग है। उन्होंने कहा कि विरोधी सिर्फ आलोचना कर रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य सरकार लोगों के विकास के हित में काम कर रही है और भविष्य में भी करती रहेगी। दूसरी तरफ केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए विधान उपाध्याय ने कहा कि उनके पास सिर्फ आलोचना करने के अलावा कोई काम नहीं है। वे सिर्फ आलोचना करते हैं और विभिन्न परियोजनाओं, रास्तों आदि के नाम बदलते हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदल दिया गया लेकिन महात्मा गांधी हो या जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी या राजीव गांधी उन्होंने देश के लिए जो काम किया है देश के लिए जो बलिदान दिया है, उससे उनका नाम इस देश की जनता के मन में अंकित हो चुका है। वह किसी परियोजना के मोहताज नहीं है कि अगर किसी परियोजना से उनका नाम हटा दिया जाए तो लोग उनको भूल जाएंगे ऐसा कभी नहीं हो सकता।

विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम के जन्मस्थान के संग्रहालय का होगा जीर्णोद्धारबीसी सहित पर्यटन, प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया जायजा

पब्लिक न्यूज भरत पासवान/ मनोज शर्मा चुरुलिया : पिछले कुछ समय से विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम के जन्मस्थान, जामुड़िया के चुरुलिया में काजी नजरुल संग्रह हॉल को लेकर बहस चल रही है। एक उलझन भी खड़ी हो गई है। काजी नजरुल इस्लाम के परिवार वालों का आरोप था कि काजी नजरुल यूनिवर्सिटी काजी नजरुल कलेक्शन पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर यह नहीं कहा, लेकिन उन्होंने दावा किया कि यूनिवर्सिटी के अधिकारी इसे अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, काजी नजरुल यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बार-बार इस मुद्दे से इनकार किया है। हालांकि, आखिरकार सोमवार को पूरा मामला सुलझ गया। जब काजी नजरुल यूनिवर्सिटी के मौजूदा वाइस चांसलर डॉ. प्रोफेसर उदय बंदोपाध्याय और दूसरे अधिकारी कवि के जन्मस्थान आए। उन्होंने हर चीज का निरीक्षण किया और उसका जायजा भी लिया। यह बात पूरी हो गई है कि जब तक म्यूजियम का जीर्णोद्धार नहीं हो जाता, कवि की याद से जुड़ी सभी चीजें गांव के यूथ हॉस्टल में रखी जाएंगी। संग्रह का जीर्णोद्धार हो जाने के बाद, उन्हें वापस यहां लाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि क्यूरेटर 29 दिसंबर को चुरुलिया आएंगे। वह सब कुछ देखेंगे और कवि का सामान बैग में डाल देंगे। उन्हें यूथ हॉस्टल ले जाया जाएगा। वहां उन्हें ध्यान से रखा जाएगा। फिर, नए साल की शुरुआत में, यानी 3 जनवरी से, म्यूजियम को रेनोवेट करने का काम ऑफिशियली शुरू हो जाएगा। पूरे काम की देखरेख वेस्ट बर्दवान डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन और काजी नजरूल यूनिवर्सिटी के अधिकारी करेंगे। इस दौरान बीडीओ तापस पाल, एडीएम कौशिक सिन्हा, पर्यटन प्रभारी अदिति गांगुली, नजरुल विद्यापीठ के प्रधानाध्यापक दीपांकर मजूमदार, प्रसेनजीत घोष, काजी नजरुल इस्लाम के परिवार की तरफ से सोनाली काजी सहित ग्रामीण मौजूद थे।

पथश्री योजना के तहत 90 लाख रुपए की लागत से बनी सड़कों को विधायक ने किया उद्घाटन


पब्लिक न्यूज भरत पासवान बाराबनी : प्रत्येक गांव तक पक्की सड़क के निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से पथश्री योजना की शुरुआत की गई थी। इसके माध्यम से पश्चिम बंगाल के दूर-दराज के गांवों में भी पक्की सड़क बनाई जा रही है और जिन सड़कों की मरम्मत की जरूरत है, उनकी मरम्मत का काम किया जा रहा है। वहीं बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्रों में विधायक विधान उपाध्याय ने गुरुवार को पथश्री योजना के तहत बनी सड़कों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बाराबनी पंचायत समिति के अध्यक्ष असित सिंह, बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और ग्रामीण उपस्थित थे।
विधायक विधान उपाध्याय ने इस क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सड़कों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पथश्री योजना के माध्यम से दूर-दराज के गांवों में पक्की सड़क बनाने का निर्देश दिया है। इसी के तहत पश्चिम बर्धमान जिले सहित उनके बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में भी इस योजना का काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत आज पचगछिया क्षेत्र की तीन सड़कों का उद्घाटन किया गया है। इन सड़कों के निर्माण में 90 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। विधान उपाध्याय ने कहा कि इन तीन सड़कों के बन जाने से इस क्षेत्र में अब कोई कच्ची सड़क नहीं रहेगी। इसके अलावा अगर किसी सड़क के निर्माण की जरूरत होगी, तो उसका भी निर्माण किया जाएगा।

सीटू का “शिल्प बचाओ, नौकरी बचाओ, जिला बचाओ एवं बंगाल बचाओ” अभियान शुरू


पब्लिक न्यूज भरत पासवान जामुड़िया : सीटू द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “शिल्प बचाओ, नौकरी बचाओ, जिला बचाओ एवं बंगाल बचाओ” अभियान के तहत रविवार की सुबह विशाल पदयात्रा की शुरुआत हुई। यह पदयात्रा जामुड़िया के पुनियाटिह से प्रारंभ होकर जामुड़िया बाजार होते हुए आखलपुर के रास्ते नीमा डांगा पहुंची। दोपहर में संक्षिप्त ठहराव के बाद पदयात्रा पुनः शिवडांगा से शुरू हुई और नीघा कोलियरी होते हुए रोटी–बाटी मार्ग पर आगे बढ़ी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहला दिन यहीं समाप्त हुआ। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया तथा रोजगार सुरक्षा व उद्योग संरक्षण की मांगों को जोरदार ढंग से उठाया।इस मौके पर महिला नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी, सीपीआईएम पश्चिम बर्धमान जिला कमिटी के सचिव गौरांग चटर्जी,सीटू के जिला सचिव प्रवीर मंडल, बस्ती उन्नयन कमिटी के जिला सचिव संजय प्रमाणिक, माकपा नेता तापस कवि, मनोज दत्ता, एमडी कलीमुद्दीन, सुमित कवि, विकास यादव, बुद्ध देव रजक,भरत पासवान, महिला नेत्री कृष्णा भट्टाचार्य, सुभाष बाउरी, कुंतल चटर्जी,सुभीषीश बनर्जी, एमडी कयुम, मुन्ना अहीर मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस संबंध में मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा कि बंगाल की जनता ने तृणमूल और भाजपा के जिन लोगों को अपना जन प्रतिनिधि चुना था और रोजी रोजगार तथा आम जिंदगी से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की जिम्मेदारी दी थी। वह आज धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। मंदिर मस्जिद और अन्य धार्मिक मसलों में लोगों को उलझा कर वह लोगों का ध्यान असली मुद्दे से भटकाना चाहते हैं लेकिन वामपंथी हमेशा रोजी-रुजदार शिक्षा स्वास्थ्य लोगों की सुरक्षा महिलाओं की सुरक्षा विकास औद्योगिकरण पर्यावरण सुरक्षा जैसे मूलभूत मुद्दों पर जोर देती रही है। इन्हीं मुद्दों को उठाते रही है। इसके लिए वामपंथी कार्यकर्ताओं को काफी तकलीफ भी झेलना पड़ रही है लेकिन वह इसके लिए भी तैयार हैं। वहीं माकपा नेता गौरांग चटर्जी ने कहा कि कूचबिहार से काकद्वीप तक बांग्ला बचाओ यात्रा का आयोजन किया गया है। उसे यात्रा के साथ समन्वय रखते हुए वामपंथियों द्वारा जिले में चार जाठा निकाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा के पश्चिम वर्धमान जिले के बर्नपुर, आसनसोल, जामुड़िया, रानीगंज, अंडाल, दुर्गापुर, का़कसा और चौथा सांकतोड़िया से चित्तरंजन तक निकलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए वह लोगों का ध्यान पश्चिम बंगाल की मूलभूत सुविधाओं के अभाव की तरफ लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज इस जिले में कई कारखाने बंद पड़े हैं। एक समय इस क्षेत्र को कारखाना की वजह से जाना जाता था लेकिन आज बर्नपुर हो या कुल्टी या रानीगंज या फिर दुर्गापुर हर इलाके में अनगिनत कारखाने बंद पड़े हैं। जामुड़िया में भी कई कारखाने बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जब कारखाने बंद होते हैं तो उसका पूरा असर क्षेत्र के अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। इसी वजह से आज पश्चिम बर्दवान जिले की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वहीं उन्होंने ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के निजीकरण की बात एक ही उन्होंने कहा कि ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निजीकरण का प्रयास किया जा रहा है। एमडीओ के जरिए कई खदान चलाए जा रहे हैं। इससे कोयला तो ज्यादा निकाला जा रहा है लेकिन वह बचा नहीं जा रहा है। जिस वजह से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कर्मचारियों को सही समय पर अब वेतन भी मिलना बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संसाधनों के नीजीकरण के खिलाफ वामपंथियों ने हमेशा आवाज उठाई है और आज जो कुछ भी हो रहा है इसकी ताकिद वामपंथियों द्वारा बहुत पहले ही कर दिया गया था। एक और मुद्दा जिसे लेकर वामपंथी सड़क पर उतरे हैं वह है इस जिले में नदियों को नुकसान पहुंचाने का मुद्दा उन्होंने कहा कि बालू के अवैध उत्खनन की वजह से दामोदर, अजय सहित इस जिले के साथ प्रमुख नदियों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इससे पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है लेकिन इस तरफ प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है उन्होंने कहा कि दामोदर और अजय सिर्फ इस जिले के लिए नहीं बल्कि पूरे बंगाल के लिए बहुत से महत्व रखते हैं लेकिन बालू के अनियंत्रित उत्खनन के कारण आज इन सभी नदियों का अस्तित्व संकट में आ गया है। नदियों के पानी में जहरीला केमिकल मिलाया जा रहा है लेकिन नदियों को प्रदूषित करने वाले कारखानों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर भी केंद्र और राज्य सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि आज पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। जिस वजह से पढ़े-लिखे युवाओं का शोषण हो रहा है लेकिन पर्यावरण का ध्यान रखते हुए औद्योगीकरण की तरफ किसी का ध्यान नहीं है जिस वजह से आज बेरोजगारी चरम पर है।

बंगाल में हार देख साजिश के तहत भाजपा दबाव बनाकर करा रही एसआईआर: मंत्री मलय घटक


पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ और राज्य अध्यक्ष के सभा का जवाब देने के लिए कि रविवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से गिरजा मोड़ इलाके में विशाल प्रतिवाद सभा का आयोजन किया। सभा से पहले शहर में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस प्रतिवाद सभा में मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर वशिमूल हक, अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास, राजेश तिवारी, पश्चिम बर्धमान जिला परिषद अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी, जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि जब भी बंगाल में चुनाव आता है, भाजपा के नेता बंगाल आ जाते हैं। लोगों को झूठ बोलकर बेवकूफ बनाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा नेताओं ने देख लिया कि बंगाल की जनता को इस तरह से बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता तो उन्होंने अब मतदाता सूची में धांधली करने के लिए एसआईआर को शुरू किया। उन्होंने कहा कि अगले साल बंगाल सहित और भी कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं लेकिन जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है। वहीं पर एसआईआर हो रहा है। जहां पर भाजपा की सरकार पहले से ही है वहां पर यह नहीं हो रही है। मलय घटक ने दावे के साथ कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पश्चिम वर्धमान जिले के 9 विधानसभा केंद्रों में से 6 केंद्रों पर टीएमसी को जीत हासिल हुई थी। उन्होंने कहा कि आने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी को इस जिले के सभी नाम सीट पर जीत हासिल होगी कुल्टी, आसनसोल दक्षिण और दुर्गापुर में भी भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ेगा। मलय घटक ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ-साथ इस जिले के लोगों को भी यह सोचकर आश्वस्त रहना चाहिए स्थिति कितने भी विकट क्यों ना हो राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा उनके साथ हर सुख दुख में खड़े रहेंगी।

इंडियन सेकुलर फ्रंट या आईएसएफ नेता और भांगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नौशाद सिद्दीकी आज बाराबनी पहुंचे

पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल:–इंडियन सेकुलर फ्रंट या आईएसएफ नेता और भांगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नौशाद सिद्दीकी आज बाराबनी पहुंचे। यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब में नौशाद सिद्दीकी ने बताया कि आज वह कोई राजनीतिक कार्य से यहां पर नहीं आए हैं आज यहां पर काजी नज़रुल इस्लाम की याद में एससी एसटी माइनॉरिटी संस्था की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है काजी नज़रुल इस्लाम को श्रद्धा अर्पित करने के लिए आज यहां पर आए हैं उनसे पूछा गया कि बाराबनी को टीएमसी का गढ़ कहा जाता है इस पर उन्होंने कहा कि कोई जगह किसी का गढ़ नहीं होता जहां पर पार्टियों को जनता का समर्थन मिलता है वहीं पर कोई पार्टी जीतती है। दूसरी तरफ एआइएमआइएम के साथ आगामी चुनाव में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष हर पार्टी के साथ वह जुड़ने को तैयार हैं उनका एक ही मकसद है वह भाजपा को रोकना चाहते हैं और जो पार्टी बीजेपी को बंगाल में लेकर आई है उसे भी रोकना होगा वही हुमायूं कबीर के साथ आगमी चुनाव में गठबंधन के सवाल पर नौशाद सिद्दीकी ने साफ कह दिया कि जब तक हुमायूं कबीर अपने 30 तथा 70% वाले बयान के लिए सबके सामने अफसोस जाहिर नहीं करते और यह नहीं कहते कि उन्होंने गलत कहा था तब तक उनसे बातचीत भी नहीं होगी गठबंधन करना तो दूर की बात है वही एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसी भी अवैध वोटर का नाम नहीं रहना चाहिए लेकिन अगर एक भी योग्य मतदाता का नाम कटा तो वह खुद उसके लिए सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ेंगे।

पंचायत कार्यालय में घुसकर युवकों ने ठेकेदार पर किया हमला, शिकायत दर्ज


पब्लिक न्यूज भरत पासवान सालानपुर : देंदूआ ग्राम पंचायत ऑफिस में घुसकर एक युवक से मारपीट करने के आरोप में कुल्टी थाने के देवीपुर गांव के दो युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना के बारे में पता चला है कि गुरुवार की दोपहर देंदुआ ग्राम निवासी और इस ग्राम पंचायत के निजी ठेकेदार मधुसूदन दत्ता पंचायत कार्यालय आए थे। आरोप है कि इसी दौरान अचानक देवपुर गांव के दो युवकों सभापति घोष और रघुपति घोष में पंचायत ऑफिस के अंदर घुसकर उन पर हमला कर दिया। वहीं किस वजह से यह हमला किया गया इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि सभापति घोष के साथ मधुसूदन दत्त का डेढ़ साल पहले बहस हुआ था। आशंका व्यक्त कि जा रही है कि इस वजह से यह हमला किया गया। मधुसूदन दत्ता ने सालानपुर थाने में शिकायत दर्ज की है देंदुआ ग्राम पंचायत प्रधान सुप्रकाश माझी ने भी पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पंचायत प्रधान सुप्रकाश माझी ने बताया कि आपसी विवाद हो सकता है लेकिन पंचायत ऑफिस के अंदर मारपीट करना अपराध है। इस बारे में सभापति घोष और रघुपति घोष ने कोई टिप्पणी नहीं की। शिकायत मिलते ही   पुलिस ने पंचायत ऑफिस के बाहर से ही अभियुक्त रघुपति घोष की मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।