

पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल:
आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की लगातार जारी काम बंद हड़ताल के खिलाफ आज आसनसोल उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की।
इस दौरान युवा कांग्रेस की तरफ से नगर निगम को एक डेपुटेशन सौंपा गया। मेयर की अनुपस्थिति में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर चेंबर के दरवाजे पर ही डेपुटेशन की कॉपी चिपका दी। इसके साथ ही सफाई न होने के कारण आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में फैली गंदगी की तस्वीरें भी चेंबर के बाहर चिपकाई गईं, ताकि प्रशासन को हालात की गंभीरता का एहसास कराया जा सके।
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष गौरव रॉय ने कहा कि पिछले आठ दिनों से नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के सभी 106 वार्डों में कचरे का अंबार लग गया है। लोगों को कचरे के बीच रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और कभी भी गंभीर बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
गौरव रॉय ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगले पांच से छह दिनों के भीतर इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो युवा कांग्रेस की ओर से और बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
















पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : कल्ला केपी खदान दो नंबर इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि वहां पर खदान को डस्ट से भरा जा रहा है, जिस वजह से लोगों को प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पहले यह खदान जिसकी थी। उन्होंने खदान खोद दी है और खदान को भरने का कॉन्ट्रैक्ट जिसने लिया है वह सही से काम नहीं कर रहा है। खदान को डस्ट से भरा जा रहा है , जिस वजह से यहां पर काफी प्रदूषण हो रहा है। कहां गया था कि पानी डाला जाएगा लेकिन सही से पानी पर नहीं डाला जा रहा है। रात के समय खदान के आसपास लाइट का इंतजाम नहीं रहता जिस वजह से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खदान को भरते समय इतनी धूल उड़ती है कि बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है। घर में रखे खाद्य पदार्थ खराब हो जा रहे हैं ल। धुले हुए कपड़े मैले हो जा रहे हैं लेकिन जो खदान भर रहा है उसको बोल कर भी कोई फायदा नहीं है। बताया जा रहा है कि यह खदान किसी के पी सिंह का है









































