Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल सोनामुखी, (बांकुड़ा):– संत जेवियर्स हाई स्कूल के प्रांगण में अम्बेडकर जयंती व बंगाली नववर्ष (पोइला बोइशाख) के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अम्बेडकर की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा बंगला गीत पर आकर्षक नृत्य पेश किया गया।विद्यालय के निदेशक रंजीत सिंह ने सभी को पोइला बोइशाख की शुभकामनाएं दी साथ ही अम्बेडकर जी के योगदानों को बताते हुए कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हमेशा समाज के पीड़ित, उपेक्षित व दबे कुचले लोगों को बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने संविधान के माध्यम से गरीब समाज को अधिकार और सम्मान दिलाया है,जिसकी बदौलत आज समाज में ऊंच-नीच की खाई मिट रही है।वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदीप भट्टाचार्य ने पोइला बोइसाख की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पोइला बोइशाख एक नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। ये एक बेहतर कल का संकेत देता है और समृद्धि, आनंद, अच्छे स्वास्थ्य आशा भी साथ लाता है।इस मौके पर अतनु सिंघो दे,चंद्रिमा गोराय, मोहम्मद अज़हर,कौशिक अधिकारी,शोमा दत्ता, दिब्यन्दु भट्टाचार्य, सुष्मिता बीट, कोयल दे, लबोनि गोराय,रुम्पा दत्ता, आदि उपस्थित थे। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation 2016 के एसएससी पैनल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल हीमें खारिज कर दिया गया था इसे लेकर शिक्षकों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी के 2025, 2027 वर्ष के लिए नई कमेटी का गठन किया गया है