Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल आने वाले होली के त्यौहार को देखते हुए आज जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी में एक शांति बैठक का आयोजन किया गया इससे शांति बैठक में पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के अलावा विभिन्न समाज के प्रतिष्ठित लोग और कुछ राजनीतिक दलों के नेता और पार्षद भी उपस्थित थे इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने कहा के इस बार होली का पवित्र त्यौहार शुक्रवार के दिन पड़ा है रमजान का महीना चल रहा है इसलिए हर मुसलमान के लिए शुक्रवार की नमाज बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है इसे देखते हुए आज जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी में एक शांति बैठक का आयोजन किया गया और सभी से शांतिपूर्ण तरीके से होली और शुक्रवार की नमाज को मनाने की बात कही गई उन्होंने कहा कि आसनसोल गंगा जमुनी तहजीब का शहर है यहां पर सभी लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते हैं और सभी के त्योहारों में शरीक को होते हैं इस वजहसे कभी कोई परेशानी नहीं आई उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग ऐसे हैं जो समाज को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश करते हैं ऐसे में उनको लेकर सावधान रहने की जरूरत है कांग्रेस पार्षद ने कहा कि जब रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीत हासिल की थी तब आसनसोल सात नंबर प्लेटफार्म के पास कुछ लोगों ने भारत की जीत का जश्न मनाते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ अपशब्द कहे थे एस एम मुस्तफा ने कहा कि भारत के जीत के खुशी भारत के मुसलमान को उतनी ही है जितने यहां के हिंदुओं को है इसलिए इस तरह से भावनाओं को भड़काना सही नहीं है उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि यह किसने किया है कांग्रेस पार्षद ने आरोप लगाया कि उसे तरह से भड़काने के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं का हाथ था लेकिन इस तरह की चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में अगर ऐसा किसी ने करने की कोशिश की तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation आसनसोल नगर निगम में आज सभी एमएमआईसी की एकबैठक हुई इस बैठक में आने वाले गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति को लेकर चर्चा हुई पुलिस के जाल में फंसा फर्जी आईएस*