Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल : आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय के अस्थाई वाहन ड्राइवरों ने आज टीएमसी के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयुसी का दामन थाम लिया इस मौके पर श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया ने उन्हें संगठन का झंडा थमाया । इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए राजू अहलूवालिया ने कहा की डीआरएम कार्यालय में तकरीबन 60 ऐसे वाहन चालक हैं जो ठेकेदार के अधीन गाड़ियां चलाते हैं लेकिन उनके साथ अन्याय होता है उन्हें न्यूनतम वेतन नहीं मिलता और पैसा काट लिया जाता है उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार इन वाहन चालकों के साथ मारपीट भी करते है।राजू अहलूवालिया ने कहा कि आज से यह सभी वाहन चालक आईएनटीटीयूसी मैं शामिल हो गए हैं अब अगर किसी भी वाहन चालक के साथ कोई अन्याय होता है तो उनका संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने कहा कि 25 तारीख को फिर से बैठक होगी उस बैठक में वाहन चालकों की क्या समस्या है उनको लेकर डीआरएम के साथ एक बैठक की जाएगी और उनसे मांग की जाएगी कि वाहन चालकों के साथ अन्याय ना हो उन्होंने ठेकेदारों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने किसी भी वाहन चालक के साथ कोई अन्याय किया तो आईएनटीटीयूसी की तरफ से डीआरएम कार्यालय के सभी गाड़ियों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation দুর্গাপুর স্টিল কো-অপারেটিভ ব্যাঙ্ক নির্বাচন , ৪২ আসনে বিনা প্রতিদ্বন্দ্বিতায় জয়ী জোটের প্রার্থীরা, শাসক “ সন্ত্রাস ” র অভিযোগ সিটুর कृष्णा प्रसाद की ऐतिहासिक पहल, 1600 तीर्थयात्री भेजे गये प्रयागराज