Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल ब्यूरो :– आसनसोल में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन आसनसोल गौशाला के प्रांगण में आगामी 16 जनवरी 2025 बृहस्पतिवार से 23 जनवरी बृहस्पतिवार तक किया जाएगा।इसकी जानकारी देते हुए आयोजकों ने एक प्रेस सभा का आयोजन किया, जिसके माध्यम से उन्होंने आसनसोल के समस्त नागरिकों को आवाहन किया कि आप इस श्रीमद् भागवत कथा में पधारकर भागवत कथा को सफल बनाएं एवं पुण्य यश के भागी बने।आयोजकों ने कहा की श्रीमद् भागवत कथा समस्त शिल्पांचल वाशियो के द्वारा करवाई जा रही है जो की प्रथम दिवस 16 जनवरी प्रातः 9:30 बजे श्री श्याम मंदिर आसनसोल से आसनसोल गौशाला तक कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से व्यास पीठ पर वृंदावन धाम से पधारे श्री यशोदा नंदन जी महाराज कथा वाचक होंगे। मुख्यत श्रीमद् भागवत कथा के प्रसंग भागवत महत्व सुकदेव जन्म बामन भगवान की झाँकी जडभरत की कथा कान्हा जन्मोत्सव भगवान श्री कृष्ण जी के बाल कृष्ण जी की कथा छप्पन भोग बरसाने कि फूल की होली रूक्मणी विवाह आदि होंगे। इस अवसर पर शिल्पांचल की विभिन्न संस्थाओं के साथ-साथ सभी शिल्पांचल वासी सादर आमंत्रित रहेंगे। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation শিল্পাঞ্চলে প্রতিবছরের মত অজয় দামোদরে সকাল থেকেই স্নানের ভিড় সঙ্গে মন্দিরে মন্দিরে খিচুড়ি ভোগ কাঁকসার বাঁশকোপা শিল্প তালুকের ঘটনা / ট্রেলার থেকে লোহার স্ট্রাকচার ছিটকে আহত মোটরবাইক আরোহী