Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल/ कुल्टी प्रकाश दास- कुल्टी थाना के नियामतपुर फाड़ी अंतर्गत लच्छीपुर शेयर कलाली के समीप पुलिस ने छापा मारी करते हुए एक बाइक सहित दो युवकों को करीबन 150 ग्राम ब्राउन शुगर (ड्रग्स )के साथ गिरफ्तार किया। जिसमें से एक युवक स्थानीय ओर दूसरा जंगीपुर का बताया जा रहा हैं। पुलिस टीम द्वारा द्वारा इनके ओर साथियों को पकड़ने के लिए छापा मारी कर रहे हैं।पुलिस द्वारा मंगलवार की संध्या लच्छीपुर शेयर कलाली पेट्रोल पंप के समीप एसीपी कुल्टी ओर आसनसोल डीडी द्वारा संयुक्त टिम द्वारा छपा मारी कर आसनसोल की ओर से आ रहे दो युवकों को पकड़ा दोनों की तलाशी लेने पर उसके दो बैग से चार से पांच पैकेट में ब्राउन शुगर (ड्रग्स)बरामद किया गया। पुलिस ने करवाई करते हुए नियामतपुर फाड़ी ले आई जहां पूछ ताछ कि जा रही हैं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इन दिनों युवकों के पास से करीबन 150 ग्राम ड्रग्स बरामद किया गया है जिसमे से एक युवक मुर्जांशीदा जिला के जंगीपुर लाल गोला का निवासी मोहम्मद फर्कुल शेख बताया जा रहा जो कि राजमिस्त्री का काम भी करता हैं। वही दूसरा युवक नियामतपुर फाड़ी अंतर्गत आलड़ी का अर्श बर्नवाल बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि फर्कुल शेख यह ड्रग्स मुर्शिदाबाद से लाया था अर्श को दिया वहीं पुलिस जांच में लगी हैं कि इसके पीछे बड़ी मछली कौन है मालूम हो कि लालबत्ती क्षेत्र से कई लोग इस धंधे से जुड़े हैं कई बार पुलिस द्वारा इन्हें पकड़ जेल की हवा खिला चुके जिसमे कुछ बड़ी मछली बेल पर बाहर हैं जो अभी लालबत्ती से निकल नियामतपुर ओर राधानगर में रह रहे हैं। वहीं पुलिस की पूछ ताछ जारी है।इस विषय पर डीसीपी वेस्ट संदीप कररा ने कहा कि डीडी टिम द्वारा द्वारा दो लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है एक स्थानीय ओर एक जंगीपुर का निवासी बताया जा रहा हैं, पुलिस द्वारा दोनों से पूछ ताछ कि जा रही हैं। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation आसनसोल बरनवाल महिला समिति ने मकर संक्रांति के लिए के दिन किया शुभ कार्य সুপার স্পেশালিটি হাসপাতালে সফলতার সাথে অস্ত্রোপচারের মাধ্যমে নতুন জীবন দেওয়া হলো।