पब्लिक न्यूज़ आसनसोल रिकी बाल्मीकि:– स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर विवेकानंद समिति की तरफ से आसनसोल के राहा लेन स्थित म्युनिसिपल पार्क में तीन दिनों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके दूसरे दिन कल पश्चिम बर्धमान जिला स्तर पर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में संगठन के अध्यक्ष अशोक रॉय ने बताया कि विवेकानंद समिति की तरफ से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर तीन दिन के कार्यक्रम के दूसरे दिन पश्चिम बर्धमान जिला स्तर पर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि 55 किलो से लेकर 80 किलो तक पांच विभागों में यह प्रतियोगिता हुई । कूल पांच प्रतिभागी चुने गए जिनके बीच एक और प्रतियोगिता हुई जिसके विजेता को विवेकानंद श्री का खिताब मिला। Post navigation आसनसोल में इन दिनों जुबो शिल्पी संसद द्वारा आयोजित पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है कलांगन नामक कलाकारों की संस्था की तरफ से संस्था के 10 साल पूरे होने के अवसर पर एक एग्जीबिशन का आयोजन किया गया