Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल बिनु श्रीवास्तव/ रिकी बाल्मीकि आसनसोल :– आसनसोल एस बी गोराई रोड स्थित गोराई स्मृति भवन में रविवार भगवान अयप्पन की पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पन्नाबलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके साथ ही आसनसोल दुर्गापुर चित्तरंजन सहित इस इलाके के तमाम दक्षिण भारतीय लोग उपस्थित थे। इस मौके पर पार्षद सी के रेशमा रामाकृष्णन ने बताया कि हर साल इस समय पर भगवान अयप्पन की पूजा की जाती है। यह मुख्यतः दक्षिण भारतीय अनुष्ठान है, जिसमें इस जिले में रहने वाले तमिल तेलुगु मलयाली कन्नड़ आंध्र प्रदेश के लोग सम्मिलित होते हैं और भक्तिभाव से पूजा अर्चना करते हैं। कोलकाता से भजन मंडली आई है। सभी लोग भजन का आनंद उठाया। मौके तृणमूल कांग्रेस प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासू, सी मुरली, कुमार मुरली सहित दक्षिण भारतीय लोग उपस्थित थे। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation ममता बनर्जी को भारत रत्न पुरस्कार देने की मांग और उसके लिए देश भर में चलाया जा रहा मोहिम – फिरोज खान स्वामी विवेकानंद की जयंती तथा स्कूल के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह