Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल बिनु श्रीवास्तव/रिकी बाल्मीकि:– यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से एक बेहद सराहनीय कदम उठाया गया है। राज्य सरकार तथा पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से यात्री साथी ऐप बनाया गया है। कल आसनसोल के डीएवी मॉडल स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेफ ड्राइव सेव लाइफ परियोजना के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां पर इस यात्री साथी ऐप को लॉन्च किया गया। इस मौके पर यहां पश्चिम बर्धमान जिले के ए डी एम स्कूल के प्रिंसिपल तथा आसनसोल उत्तर ट्रैफिक पुलिस प्रभारी सहित स्कूल के विद्यार्थी भी मौजूद थे।इस मौके पर एडीएम ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस प्रशासन की तरफ से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने यात्री साथी ऐप बनाया गया है इसके जरिए अगर कोई व्यक्ति वाहन की बुकिंग करते हैं तो वह पूरी तरह से सुरक्षित है क्योंकि इस ऐप पर पंजीकृत हर वाहन पर पुलिस प्रशासन की निगरानी रहती है। इसलिए उन्होंने लोगों से चाहे एयरपोर्ट हो या रेलवे स्टेशन या कही और हर जगह पर इस ऐप का प्रयोग करने का अनुरोध किया। ट्रैफिक जागरूकता बढ़ाने के लिए यहां पर बच्चों से ट्रैफिक से संबंधित क्विज के सवाल भी पूछे गए और सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation SPL के तीसरे सीजन का आज समापन हुआ यहां पर पुरुषों फाइनल मैच में प्रिडेटर और महिलाओं की फाइनल मैच में एवेंजर खिताबी जीत हासिल की आसनसोल स्थित ऊषाग्राम के आज अनामिका क्लब की तरफ से स्वामी विवेकानंद की जयंती दिवस के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया