पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान आसनसोल/अंडाल-: अंडाल ब्लॉक के सिदुली कुची पारा में ग्राम पंचायत की और बन रहीं सड़क का काम रोक कर सिदुली कुची पारा के लोगों नें प्रदर्शन किया,इस दौरान स्थानीय निवासी राजू राम ने कहा की यह सड़क वर्क ऑर्डर के अनुसार नहीं बन रहीं है,जो निर्देश सरकार की और से दिया गया उस अनुसार यहां काम नहीं हो रहा है,इसीलिए आज हम सब मिल कर इस सड़क निर्माण को रोके हैं,हम चाहते है की वर्क ऑर्डर में जो लिखित दिया हुआ है उस हिसाब से काम होना चाहिए,दुसरी ओर खांद्रा ग्राम पंचायत के सदस्य शुभाशीष सिन्हा ने कहा की यहां के लोगों का जो मांग है उसको सुना जायेगा और पंचायत में बैठक कर इस मामले का हल किया जायेगा,उसके बाद दो दिनों अंदर फिर से काम चालू होगा. Post navigation मारपीट के घटना में आरोपी गिरफ्तार घर से असलहा कारतूस बरामद। कुमारडीही गांव के उदयन संघ क्रिकेट मैदान पर अतिक्रमण की शिकायत जमीन मालिक ने पांडवेश्श्वर थाना और बीएलएलआरओ से की।