पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान अंडाल :– अंडाल ब्लॉक के खांद्रा पार्टी ऑफिस में मुख्य मंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार रक्तदान सिवीर का आयोजन किया गया।इस दौरान कुल 50 लोगों नें अपना रक्तदान किया इस सिवीर में दुर्गापुर सब डिवीसनल हस्पताल की टीम भी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान अंडाल ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के सभापति कालू बरन मंडल नें कहा की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार हम सब तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हर वर्ष कोई ना कोई सामाजिक कार्यक्रम करते रहते है और आज खांद्रा तृणमूल कांग्रेस कार्यलय रक्तदान सिवीर का आयोजन किया गया है।आप सभी जानते है की आज के समय रक्तदान को जीवन दान कहा जाता है।इसीलिए हम सबको अपने जीवन में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।इस दौरान मदनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पार्थो देवासी,पश्चिम बर्धवान जिला के साधारण संपादक कौसिक मंडल,अंडाल ब्लॉक के सह सभापति मोलोय चक्रवर्ती, कॉ मेंटर कंचन मित्रा,बहुला ग्राम पंचायत के उप प्रधान बीर बहादुर सिंह,खांन्द्र ग्राम पंचायत के प्रधान अपर्णा बाध्यकर,उप प्रधान आसीस भट्टचार्य,महिला सभानेत्री सुजाता बसु सरकार तथा समस्त सदस्य गण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *