Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज़ जाहिद अनवर, रानीगंज: रानीगंज थाना क्षेत्र के बांसड़ा रानीगंज स्क्वायर इलाके में सोमवार को एक कंटेनर ट्रक के केबिन में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक गोदाम में गाड़ी में लदे टायर खाली कर पास ही गाड़ी खड़ी करके काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक के केबिन में आग लग गई। चालक ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने धीरे-धीरे भयंकर रूप ले लिया।इस अग्निकांड में चालक हल्का-फुल्का झुलस गया, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं, घटना की सूचना पाकर पंजाबी मोड़ फाड़ी की पुलिस और रानीगंज फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में कंटेनर ट्रक का केबिन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। आग किस कारणों से गाड़ी के केबिन में लगी सटीक पता नहीं चल पाया है। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation गरीबों की मदद के लिए गोगला अंचल तृणमूल कांग्रेस की ओर से शीत वस्त्र वितरण किया गया। কেন্দ্রীয় সংস্কৃতি মন্ত্রকের সহযোগিতা / আসানসোলে গন্ধর্ব কলা সঙ্গমের কর্মশালা ও বার্ষিক সাংস্কৃতিক অনুষ্ঠান