पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:– आज आसनसोल के सृष्टि नगर में स्थित ओडीसी क्लब में आसनसोल एआईपी की तरफ से करियर फेयर का आयोजन किया गया आसनसोल एजुकेशन एक्सपो नाम से इस करियर फेयर के जरिए पश्चिम बर्धमान के साथ-साथ इस क्षेत्र के विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों को देश के सर्वश्रेष्ठ एमबीए कॉलेज के बारे में जानकारी प्रदान की गई यहां पर बेंगलुरु गुजरात उड़ीसा के अलावा बंगाल के भी सर्वश्रेष्ठ एमबीए कॉलेज के प्रतिनिधि आए थे जिन्होंने करियर फेयर में आए विद्यार्थियों को एमबीए के बारे में जानकारी दी कि कैसे वो इन कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध है या नहीं इसके अलावा विद्यार्थियों के मन में जो भी शंकाएं थीं उनका निराकरण कॉलेज के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया इस मौके पर इस आयोजन से जुड़े शुभ्रा जीत गांगुली ने बताया कि आज इस करियर फेयर में देश के विभिन्न प्रांतो से सर्वश्रेष्ठ एमबीए कॉलेज के प्रतिनिधि आए हैं जो पश्चिम बर्धमान ही नहीं बल्कि दूसरे जिला से आए विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा में एमबीए करने को लेकर जानकारी प्रदान कर रहे हैं उन्होंने कहा कि वह इन विद्यार्थियों और एमबीए कॉलेज के बीच एक सेतु का काम कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *