0Shares

पब्लिक न्यूज़ आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की आसनसोल दक्षिण थाना द्वारा मोहिशीला सिमुलतला और हिल व्यू इलाकों में दो जगहों पर छापामारी की गई।  वॉटर प्यूरीफायर कंपनी के अधिकारियों द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आसनसोल में कुछ लोगों द्वारा उनकी कंपनी के वॉटर प्यूरीफायर का डुप्लीकेट बनाकर बेचा जा रहा है। इसे लेकर आसनसोल दक्षिण थाना की पुलिस तुरंत हरकत में आई और उन्होंने इस मामले की जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि आसनसोल के मोहिशिला कॉलोनी के सिमुलतला और हिल व्यू इलाके में दो जगहों पर इस अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस ने रविवार रात इन दोनों जगहों पर छापामारी की और अशोक कुंडू नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में वाटर प्यूरीफायर बनाने की कल पुर्जा को जब्त किया। बताया जा रहा है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल नकली वॉटर प्यूरीफायर बनाने के लिए किया जाता था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *