Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल:– आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया। दामोदर घाट पर आज सुबह अन्य श्रद्धालुओं के साथ ही आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्नि मित्रा पाल भी उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची थीं। उन्होंने सभी धार्मिक रीति रिवाजों का पालन करते हुए छठ मनाया। इसके साथ ही उन्होंने वहां पर मौजूद अन्य महिलाओं के साथ छठ मईया का आशीर्वाद साझा किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि वह हर साल यहां आती हैं और उगते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। उन्होंने कहा कि छठ आस्था का आयोजन है जिसमें श्रद्धालु 36 घंटों तक निर्जला उपवास रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज बंगाल में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। लगभग रोज़ ही कहीं न कहीं से महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की खबरें आती हैं। इसलिए उनकी छठी मईया से प्रार्थना है कि इस राज्य और देश की सभी महिलाएं सुरक्षित रहें । इसके साथ ही उन्होंने सभी की मंगल कामना की Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation मेदिनीपुर के बेल्डा से बीरभूम के दुबराजपुर जाने के क्रम में आज सुबह रानीगंज के पंजाबी मोड इलाके में एक पेट्रोल पंप के सामने रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ी के पुलिस के तत्परता से मछली लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया देवभूमि उत्तराखंड यात्रा को लेटर आज आसनसोल रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया