0Shares

पब्लिक न्यूज आसनसोल/रानीगंज:– मेदिनीपुर के बेल्डा से बीरभूम के दुबराजपुर जाने के क्रम में आज सुबह रानीगंज के पंजाबी मोड इलाके में एक पेट्रोल पंप के सामने रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ी के पुलिस के तत्परता से मछली लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया इस मामले में ट्रक चालक शुभंकर सिंह और खलासी अभिजीत सैनी को हिरासत में लिया गया इस बारे में शुभंकर ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से ही राजू नामक एक ट्रक मालिक का ट्रक चला रहा है और राजू कंटाई का रहने वाला है । शुभंकर ने बताया कि वह यह ट्रक बेल्डा से दुबराजपुर लेकर जा रहा था हालांकि शुभंकर और अभिजीत दोनों ने ही कहा कि उन्हें नहीं पता था की मछली के नीचे गांजा छुपा के ले जाया जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि ट्रक में कितनी मात्रा में मछली लोड है तो इसके बारे में वह कुछ नहीं बता पाए उन्होंने कहा कि किसी दूसरे ड्राइवर ने ट्रक में मछली लोड किया था उनके पास वजन कांटा का रसीद भी नहीं था। वही जब उनसे पूछा गया कि दुबराजपुर में किसके पास यह ट्रक ले जाया जा रहा था तो भी वह सवाल का जवाब नहीं दे पाए उन्होंने बताया कि दुबराजपुर में किसके पास इस ट्रक को ले जाना था उसे व्यक्ति का नाम नहीं बताया गया था उन्हें सिर्फ एक फोन नंबर दिया गया था शुभंकर और अभिजीत ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने उनसे उनका फोन ले लिया है इसलिए अभी तक ट्रक मालिक को घटना की जानकारी वह नहीं दे पाए उन दोनों ने ही कहा कि उन्हें इस बात का जरा भी पता नहीं था कि ट्रक में मछली के नीचे गांजा छुपाया गया है। सुत्रों के अनुसार ट्रक में करीब दो क्विंटल गांजा लदा हुआ था

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *