Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:– कुल्टी इलाके में स्थित रामनगर सेल कोलियरी अधिकारियों द्वारा कुल्टी के रामनगर गांव में एक नोटिस जारी करने को लेकर गांव में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। यह नोटिस किसी कोलियरी लेटर पेड के बजाय एक सफेद कागज पर लिखकर विभिन्न इलाकों में चस्पा कर दिया गया था । नोटिस में उल्लेख किया गया है कि गांव के प्रत्येक घर का उस क्षेत्र के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है जहां एक नई परियोजना बनाई जानी है। इसी का नतीजा है कि ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले में रामनगर कोलियरी के अधिकारियों से पूछा तो वे कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे. हालांकि कोलियरी के अधिकारी इस बारे में कुछ भी नहीं बताना चाहते कि प्रोजेक्ट कहां दिया जायेगा. इलाके के लोगों की शिकायत है कि इस ऊहापोह के कारण रामनगर कोलियरी के नीकट के गांव के लोग दहशत में हैं अधिकारीयों ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की तरफ से आज एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नाबलम से जिला शासक कार्यालय में मुलाकात की बिहार से कोलकाता होकर धुलागढ़ जाने के क्रम में गेहूं से लदा एक ट्रक आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर चौरंगी फांड़ी अंतर्गत दामागाड़िया रेलवे पुल के निकट सड़क किनारे पलट गया।