Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज़ मंथन पासवान अंडाल –: ईसीएल के काजोडा क्षेत्र की परासकोल कोलियरी गोदाम में बदमाशों ने धावा बोला कर पंप समेत महंगे एसडीएल के पार्ट्स चोरी कर लिय, घटना रविवार देर रात ईस्ट परासकोल कोलियरी गोदाम में हुई, इसके कुछ दिन पहले बंकोला क्षेत्र के तिलाबनी कोलियरी के गोदाम में लूटपाट की घटना हुई थी. उस दिन 25 लोगों ने अवैध रूप से गोदाम में घुस कर वहां काम कर रहे निजी सुरक्षा गार्डों को बंदक बनाकर गोदाम में रखे महंगे पार्ट्स लूट लिये. घटना में शामिल होने के आरोप में पांडवेश्श्वर थाने की पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था, गिरफ्तार अपराधी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं. यह घटना अभी चर्चा में है, इधर रविवार की देर रात बदमाशों के एक समूह ने परासकोल ईस्ट कोलियरी के गोदाम पर धावा बोला और पंप समेत कई जगह रखे किमती समानों की लूटपाट की. आरोप है कि बदमाश छत का प्लास्टर तोड़कर गोदाम में घुस गए और लूटपाट की, श्रमिक संगठन कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस के नेता गौतम मंडल ने कहा कि दुर्गा पूजा के कारण कोलियरी में श्रमिकों की संख्या कम थी. सुरक्षा की कमी का फायदा बदमाशों ने उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि चोरी की जानकारी सोमवार को कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद हुई सूचना पाकर अंडाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. थाने के अधिकारी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है. Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation চোরের উপদ্রবে তঠস্থ খনি অঞ্চলের মানুষ। চুরির কিনারা করতে হিমশিম খেতে হচ্ছে পুলিশ প্রশাসনকেও पाण्डेश्वर विधानसभा अंतगर्त बहुला अंचल के प्योर जामबाद सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमिटी की और सें खिचड़ी का आयोजन किया गया