Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :–आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में कल ग्रीन विनर की एक टीम को रवाना किया गया इसके साथ ही पुलिस लाइन में पुलिस कमेटी की दुर्गा पूजा का भी उद्घाटन हुआ। इस बारे मे पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर हर जिले के साथ साथ इस जिले के भी महिला कांस्टेबल की एक साइकिल टीम बनाई गई है जो की पूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न इलाकों का दौरा करेगी। उन्होंने बताया कि पूरे पश्चिम बर्धमान जिले में कुल 60 महिला कांस्टेबल हैं। वहीं उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 4 पिंक मोबाइल भी शुरू किया गया। इनमे से दो सेंट्रल जोन में तथा एक एक ईस्ट और वेस्ट जोन में तैनात किए जाएंगे। यह पिंक मोबाइल भी उन जगहों पर जाएगी जहां पर साइकिल लेकर ग्रीन विनर्स के लिए जाना संभव नहीं होगा। इन पिंक मोबाइल में महिला पुलिस ऑफिसर और कांस्टेबल होंगे Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation बर्नपुर कि सेल इस्को इस्पात संयंत्र में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर्स ने बर्नपुर डिप्लोमा इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रविवार (06/10/2024) शाम को बीयूसी कांफ्रेंस हॉल, बर्नपुर स्टेडियम प्रांगण में अपनी ‘वार्षिक आम सभा 2023-24’ किया। पश्चिम बर्दवान के जिला शासक पोन्नाबलम एस ने आसनसोल के विभिन्न पूजा पंडालों का परिक्रमा और कोर्ट रोड पूजा पंडाल का उद्घाटन जिला शासक ने किया