0Shares

पब्लिक न्यूज़ अमित कुमार गुप्ता आसनसोल :– आरके मिशन ने 2हजार जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण शहर के विवेकानंद सारणी स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम की तरफ से 2000जरूरतमद महिलाओं को साड़ी प्रदान की गई इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी आसनसोल रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज,आरके मिशन स्कूल के प्रधानाध्यापक स्वामी भारुपानदजी महाराज तथा रामकृष्ण मिशन के तमाम अधिकारी और संन्यासी उपस्थित थे इस मौके अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल रामकृष्ण मिशन शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी आगे रहता है उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर जी रामकृष्ण मिशन आश्रम की स्थापना हुई थी ।

उनके उन्हें आदर्श पर चलते हुए आसनसोल रामकृष्ण मिशन की तरफ से भी इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं। इसके लिए आसनसोल रामकृष्ण मिशन आश्रम के पदाधिकारीयों को धन्यवाद दिया। वहीं आसनसोल रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज ने कहा कि आसनसोल रामकृष्ण मिशन की तरफ से दुर्गा पूजा का है लेकिन इस बार यह सोचा गया कि जरूरतमंद महिलाओं के बीच सारी प्रदान किया जाए उन्होंने कहा कि जो समाज में आर्थिक रूप से सक्षम श्रेणी है वह अपने लिए दुर्गा पूजा में नए वस्त्र की व्यवस्था कर सकते हैं लेकिन समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए ऐसा करना मुश्किल होता है किसी को देखते हुए आज तकरीबन 2000 महिलाओं के बीच साड़ियां प्रदान की गई और उन्हें प्रसाद भी दिया गया

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *