Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:– भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार यह आरोप लगाया जाता रहा है कि बंगाल में महिलाएं सुरक्षित रही हैं इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह आरोप भी लगाया जाता रहा है कि यहां की पुलिस अपराधियों को संरक्षण देती है इन्हीं मुद्दों को सामने रखते हुए आज भारतीय जनता महिला मोर्चा की तरफ से आसनसोल दक्षिण थाने का शुद्धिकरण अभियान चलाया गया आसनसोल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू और गंगाजल के सहारे आसनसोल दक्षिण थाने की सफाई की इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री है इसके साथ ही वह राज्य की पुलिस मंत्री भी हैं लेकिन उनके शासनकाल में महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है उनके साथ बलात्कार हो रहा है हाल ही में रानीगंज में एक छात्रा के साथ एक पूर्व छात्र ने बदसलूकी की बप्पा चटर्जी ने कहा कि यह साबित हो चुका है कि जहां पर भी टीएमसी है। वहीं पर महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और पुलिस ऐसे अपराधियों को संरक्षण प्रदान कर रही है इसीलिए आज भारतीय जनता महिला मोर्चा की तरफ से थानों का शुद्धिकरण अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा गंगाजल के सहारे थाने की सफाई और शुद्धिकरण किया गया और झाड़ू लगाया गया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह मांग है कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दें और भारतीय जनता महिला मोर्चा इस मांग को आगे बढ़ाते हुए। इस अभियान में सम्मिलित हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मांग है कि न सिर्फ कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जिन अपराधियों ने बलात्कार और उनकी हत्या की है उनको सजा दी जाए बल्कि पूरे बंगाल में महिलाओं पर जहां भी इस तरह के अत्याचार हो रहे हैं उन सभी अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation ग्राहकों को उचित मूल्य पर सही गुणवत्ता संपन्न चीजें उपलब्ध हों यह सुनिश्चित करने के लिए आज बराकर बाजार में राज्य सरकार के कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्मेंट फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट AMC की तरफ से स्वच्छता ही सेवा नाम से एक अभियान चलाया जा रहा है उपस्थित मेयर