पब्लिक न्यूज़ अमित कुमार गुप्ता आसनसोल:– आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर का निधन। आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर श्यामल मुखर्जी का आज निधन हो गया। वह 1999 से लेकर 2004 तक आसनसोल के मेयर थे। वह ईसीएल के सेवानिवृत कर्मचारी भी थे।


उनके निधन पर आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक एवं अभिजीत घटक तथा पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने शोक जताया। खबर मिलते ही माकपा नेता पार्थ मुखर्जी पूर्व सांसद वंश गोपाल राय चौधरी एवं माकपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कर्मी उनके घर पहुंचे । बताया जाता है की आज उनकी तबीयत खराब हुई परिवार सूत्र से पता चला है हार्ट अटैक से उनकी निधन हुई है ।

आज निधन उनका करीबन 4:30 बजे शाम को हुआ है अपने आवास में  इसकी खबर  पाते ही शोक का माहौल पूरे इलाके में बताए जाते हैं अपने समय का लोकप्रिय माकपा नेता रहे हैं। और मेयर भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed