Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल, 28 अगस्त: मुर्शिदाबाद जिले के जलंगी विधानसभा क्षेत्र निवासी गुलाम मुस्तफा पैदल हज यात्रा पर निकले हैं। इसी क्रम में 26 अगस्त को वह आसनसोल से गुजर रहे थे। आरोप है कि आसनसोल हाईवे बाईपास स्थित विघ्नेश्वरा मार्बल्स के पास एक युवक ने उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया। इस दौरान उनकी धार्मिक पहचान को लेकर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद AIMIM नेता दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में पार्टी की टीम ने मामले को उठाया और आसनसोल साउथ थाने के अधिकारियों से संपर्क कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। AIMIM की ओर से कहा गया कि मामले को बिना किसी हिंसा या उकसावे के शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से उठाया गया।पुलिस ने 27 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे AIMIM टीम को जानकारी दी कि गुलाम मुस्तफा के साथ कथित तौर पर मारपीट करने वाले युवक को कालीपहाड़ी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तारी के बाद दानिश अज़ीज़ ने 28 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, “भारत के संविधान से बड़ा कोई नहीं है और संविधान से ऊपर कोई नहीं है।” उन्होंने कहा कि देश में किसी भी राजनीतिक दल की सरकार हो, शासन और प्रशासन को संविधान और कानून के अनुसार ही काम करना चाहिए।दानिश अज़ीज़ ने कहा कि संविधान हर नागरिक को समानता, सम्मान और न्याय का अधिकार देता है। चाहे कोई हिंदू हो, मुसलमान हो, कांवड़िया हो या हज यात्री—कानून की नजर में सभी बराबर हैं। किसी व्यक्ति की धार्मिक पहचान, पहनावे, आस्था या यात्रा के आधार पर उसके साथ मारपीट या दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि AIMIM ने इस मामले में कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से न्याय की मांग की। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच जारी रखते हुए कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation बराकर में चोरी का खुलासा, सोने-चांदी के गहनों के साथ दो गिरफ्तार; नाबालिग आरोपी भेजा गया होम जुबेनाइल परीक्षा के तनाव में डॉक्टर छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, दुर्गापुर के निजी अस्पताल के हॉस्टल से फंदे पर लटका शव बरामद