0Shares

पब्लिक न्यूज आसनसोल :- बराकर के वार्ड नंबर 68 स्थित करीम डंगाल में पंकज श्रीवास्तव के घर छह दिन पहले हुई चोरी के मामले में बराकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के मामले में करीब एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चोरी की घटना के मुख्य आरोपी स्थानीय 17 वर्षीय नाबालिग को होम जुबेनाइल भेज दिया गया है।

मामले को लेकर बुधवार को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी एसीपी एमडी जावेद हुसैन के नेतृत्व में बराकर फाड़ी में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिंह महापात्रा, बराकर फाड़ी प्रभारी अंजन रजक और एएसआई अशीम चक्रवर्ती मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पुलिस के अनुसार, चोरी के सामान को खरीदने के आरोप में निरसा निवासी रिंटू माझी को बैगुनिया दुर्गा मंदिर के पास स्थित उसकी दुकान से गिरफ्तार किया गया। उसे आसनसोल न्यायालय में पेश कर तीन दिनों की रिमांड पर लिया गया। रिंटू की दुकान से बराकर फाड़ी के एएसआई अशीम चक्रवर्ती ने करीब 250 ग्राम चांदी और छह से सात ग्राम सोना बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि चोरी के सामान की खरीद के आरोप में रिंटू माझी को गुरुवार को दोबारा आसनसोल न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *