Facebook 1 Twitter/X 1 WhatsApp1 Print1 4Shares पश्चिम बर्दवान इमाम एसोसिएशन के चेयरमैन अत्ताउल्लाह खान शोभा यात्रा में शामिल हुए पब्लिक न्यूज आसनसोल:-आसनसोल के रहमत नगर से आज ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान पूरे इलाके में उत्सव का माहौल देखने को मिला। पश्चिम बर्दवान इमाम एसोसिएशन के चेयरमैन अत्ताउल्लाह खान ने बताया कि नबी दिवस के अवसर पर मक्का अपार्टमेंट में जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके पर लोगों के बीच बिरयानी का वितरण भी किया गया। अत्ताउल्लाह खान ने कहा कि आज पूरे आलम-ए-इस्लाम में खुशी की लहर है। हुजूर पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की आमद की खुशी में लोग जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ के दुनिया में तशरीफ लाने से पहले समाज में अंधकार और अत्याचार का दौर था। बच्चियों को जिंदा दफन करने जैसी कुप्रथाएं प्रचलित थीं। हुजूर की आमद के बाद इंसानियत, हक, अदल, इंसाफ और भाईचारे का संदेश पूरी दुनिया में फैला और समाज में बदलाव का दौर शुरू हुआ। Facebook 1 Twitter/X 1 WhatsApp1 Print1 4Shares Post navigation পশ্চিম বর্ধমানে চারটি টাস্ক ফোর্স / আসানসোল বাজারে ডিএমের নেতৃত্বে অভিযান/ নিত্যপ্রয়োজনীয় পণ্যের দাম নিয়ন্ত্রণে কড়া নজরদারি………….. रेलवे की दीवार तोड़कर फ्लैट निर्माण का आरोप, मालवाहक वाहनों के लिए रास्ता बनाने पर उठे सवाल