{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"curves":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
0Shares

पश्चिम बर्दवान इमाम एसोसिएशन के चेयरमैन अत्ताउल्लाह खान शोभा यात्रा में शामिल हुए

पब्लिक न्यूज आसनसोल:-आसनसोल के रहमत नगर से आज ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान पूरे इलाके में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

पश्चिम बर्दवान इमाम एसोसिएशन के चेयरमैन अत्ताउल्लाह खान ने बताया कि नबी दिवस के अवसर पर मक्का अपार्टमेंट में जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके पर लोगों के बीच बिरयानी का वितरण भी किया गया।

अत्ताउल्लाह खान ने कहा कि आज पूरे आलम-ए-इस्लाम में खुशी की लहर है। हुजूर पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की आमद की खुशी में लोग जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ के दुनिया में तशरीफ लाने से पहले समाज में अंधकार और अत्याचार का दौर था। बच्चियों को जिंदा दफन करने जैसी कुप्रथाएं प्रचलित थीं। हुजूर की आमद के बाद इंसानियत, हक, अदल, इंसाफ और भाईचारे का संदेश पूरी दुनिया में फैला और समाज में बदलाव का दौर शुरू हुआ।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *