Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares कटक के चौलियागंज थाना की प्रभारी निरीक्षक ब्यूटी महंती का शव सरकारी आवास में मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पब्लिक न्यूज सरफ़राज़ अंसारी कटक: ओडिशा के कटक शहर में शनिवार सुबह चौलियागंज थाना की प्रभारी निरीक्षक ब्यूटी महंती अपने सरकारी आवास में मृत पाई गईं। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, ब्यूटी महंती की हाल ही में चौलियागंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) के रूप में नियुक्ति हुई थी। शनिवार सुबह काफी देर तक उन्होंने अपने सरकारी क्वार्टर का दरवाजा नहीं खोला। कई बार फोन किए जाने के बावजूद उन्होंने किसी भी कॉल का जवाब नहीं दिया।इसके बाद थाना के कर्मचारी उनके सरकारी आवास पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां ब्यूटी महंती का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही कटक के डीसीपी और पुलिस आयुक्त (सीपी) समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी।फिलहाल पुलिस ने मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। शुरुआती जांच में कुछ संभावित व्यक्तिगत या पारिवारिक कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने किसी भी संभावित कारण की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।ब्यूटी महंती इससे पहले स्थानीय महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी थीं। हाल ही में उन्हें चौलियागंज थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation आसनसोल मंडल में धूमधाम से मनाया गया 70वां रेलवे सप्ताह समारोह, 53 रेलकर्मी और 17 मेधावी छात्र हुए सम्मानित पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर लूट, नकदी लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश