0Shares

Publicnewz आसनसोल, 17 जून। आसनसोल नगर निगम (एएमसी) के प्रशासनिक ढांचे में बुधवार को महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया। नगर निगम के सचिव कृष्णेंदु कुमार मंडल का तबादला मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के शिकायत निवारण (ग्रिवांस रिड्रेसल) सेल में कर दिया गया है। वहीं, अमित शेठ को आसनसोल नगर निगम का नया सचिव नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कृष्णेंदु कुमार मंडल अब मुख्यमंत्री कार्यालय के शिकायत निवारण सेल में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। आसनसोल नगर निगम में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक और विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं, नए सचिव के रूप में अमित शेठ की नियुक्ति से नगर निगम के प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए सचिव का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *