0Shares

पब्लिक न्यूज आसनसोल: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, आसनसोल में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सहभागिता से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण की रक्षा, हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत चलने वाली जिम्मेदारी है। पौधारोपण के माध्यम से स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के इस आयोजन में सभी स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *