0Shares

पब्लिक न्यूज आसनसोल: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आनंदम रेसीडेंसी में चल रहे हनुमान चालीसा पाठ के दौरान धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस विशेष अवसर पर 51 पंडितों द्वारा सामूहिक रूप से 101 वृक्ष लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में आनंदम रेसीडेंसी के विवेकानंद ठाकुर, विपुल मिश्रा एवं उनके सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक किया। धार्मिक अनुष्ठान के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, भक्त मंडली एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मौके पर आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुओं ने भी पौधारोपण अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।
आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे जन आंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यक्रम के साथ पौधारोपण जैसे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *